फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म मामला: अदालत ने पूर्व विधायक सिमरजीत सिंह बैंस को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

Mon, 18 Jul 2022 06:14 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

सोमवार को भी बैंस के समर्थकों को अदालत परिसर में जाने से रोका गया लेकिन कुछ समर्थक पुलिस को चकमा देकर जाने में कामयाब रहे। कड़ी सुरक्षा के बीच बैंस को अदालत लाया गया, जहां सवाल जवाब होने के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में दिया गया।
विज्ञापन
पूर्व विधायक सिमरजीत सिंह बैंस - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दुष्कर्म मामले में अदालत में आत्मसमर्पण करने वाले लोक इंसाफ पार्टी के प्रधान और पूर्व विधायक सिमरजीत सिंह बैंस को कड़ी सुरक्षा के बीच कमिश्नरेट पुलिस ने अदालत में पेश किया। जहां पहले से ही बैंस समर्थक मौजूद थे और उन्होंने बैंस के पक्ष में नारेबाजी की और सच्चाई बाहर लाने की बात की। 

विज्ञापन


पुलिस ने अदालत में एक बार फिर बैंस का पुलिस रिमांड मांगा लेकिन बचाव पक्ष के वकील ने इसका विरोध किया और अदालत में अपना जवाब दिया। दोनों पक्षों की दलील सुनने के बाद अदालत ने पूर्व विधायक को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। हालांकि इस मामले में पुलिस ने सिमरजीत सिंह बैंस के वाइस सैंपल लेने की बात की थी लेकिन सूत्र बताते है कि बैंस ने वाइस सैंपल देने से साफ तौर पर मना कर दिया।

सूत्र बताते हैं कि पूछताछ के दौरान पूर्व विधायक सिमरजीत सिंह बैंस ने पुलिस का सहयोग नहीं किया और कई ऐसे सवाल थे, जिनका गोलमोल जवाब दिया और कुछ सवालों का जवाब ही नहीं दिया। पूर्व विधायक को अदालत ले आने से पहले ही अदालत परिसर में सुरक्षा कड़ी कर दी गई थी और उनके समर्थक वहां पहुंचने शुरू हो गए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को भी बैंस के समर्थकों को अदालत परिसर में जाने से रोका गया लेकिन कुछ समर्थक पुलिस को चकमा देकर जाने में कामयाब रहे। कड़ी सुरक्षा के बीच बैंस को अदालत लाया गया, जहां सवाल जवाब होने के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में दिया गया। इस दौरान बैंस ने कहा कि जल्द ही इस मामले का सारा सच बाहर आएगा और जो लोग आज आरोप लगा रहे हैं, वही लोग कहेंगे कि बैंस सच्चा था। 

वहीं शहर के लोगों में चर्चा है कि बैंस का केस करीब एक वर्ष से चल रहा है। पुलिस अगर समय रहते काम सही से करती तो जरूर कुछ न कुछ सबूत मिल जाते। अब सुराग मिलना मुश्किल है। इससे पहले दुष्कर्म मामले में भगोड़े बैंस के दोनों भाइयों, पीए और साथी के साथ-साथ दो महिलाओं को पहले ही जेल भेज दिया गया है।
 
विधायक हरीश राय ढांगा और बैंस के बेटे में हुई कहासुनी
पीड़ित पक्ष की तरफ से सीनियर वकील और अकाली दल के नेता हरीश राय ढांडा के बेटे चंदन राय ढांढा और सिमरजीत सिंह बैंस के बेटे के बीच भी कहासुनी हो गई। किसी बात को लेकर दोनों की बहस होती देख वरिष्ठ पुलिस अधिकारी बचाव करने पहुंचे। उन्होंने दोनों को किसी तरह से शांत किया और वहां से अलग किया। अदालत में पेशी के बाद बैंस का मेडिकल करवाकर उन्हें जेल भेज दिया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें