फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचकूला हिंसाः कोर्ट के निर्देश- आदित्य इंसां समेत सभी भगोड़ों को पकड़ो, एक दबोचा गया

Tue, 29 Jan 2019 09:21 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला (हरियाणा)
विज्ञापन
पंचकूला में हिंसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

25 अगस्त 2017 को पंचकूला हिंसा मामले में भगोड़ों को पकड़ने के लिए जिला अदालत ने निर्देश जारी किए है। कोर्ट ने पुलिस को निर्देश दिया है कि आरोपी आदित्य इंसा, अरविंद कुमार, अवतार सिंह सहित जो भी आरोपी भगोड़े हैं। सभी को देखते ही पकड़ने के निर्देश जारी किए हैं। कोर्ट के आदेश पर सेक्टर-5 थाना पुलिस ने सभी पर धारा-174 के तहत केस दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


ये हैं हिंसा मामले में भगोड़े        
पांच लाख का इनामी आदित्य इंसां, पचास हजार का इनामी नवदीप कुमार, इकबाल, जसबीर सिंह, अभिजीत शंकर, ओमपाल शर्मा, परामूत, अर्ष अरोड़ा, विजय कुमार, हरदम, परगट सिंह, किरपाल मेहता, चरण सिंह, सतीश मेहता, सेवा सिंह, अरविंद, संजीव, सिंगला, जसवंत, अनिल, रंजन और अन्य आरोपी हैं।

मास्टरमाइंड अभी तक पुलिस गिरफ्त से बाहर        
हिंसा की साजिश को अंजाम तक पहुंचाने वाले मास्टरमाइंड, भगोड़ा और पांच लाख रुपये के इनामी आदित्य इंसां को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर सकी। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और हिमाचल प्रदेश के अलग-अलग शहरों में छापेमारी की जा चुकी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पंचकूला में हिंसा - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद भी अभी तक उसका कोई सुराग नहीं लगा है। डेरे का बेहद नजदीकी और डेरा प्रवक्ता होने के साथ हिंसा की साजिश के मास्टरमाइंड की गिरफ्तारी न होने पर पहले मोस्ट वांटेड लिस्ट में उसका नाम शामिल किया गया। इसके बाद उसके नाम इनाम की राशि बढ़ाते हुए पांच लाख रुपये तक कर दी गई थी।

पंचकूला हिंसा में आरोपी अमरीक सिंह बरवाला से गिरफ्तार
गुरमीत राम रहीम की पेशी के दौरान अगस्त 2017 में पंचकूला में हुई हिंसा में एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। इस केस के जांच अधिकारी व पुलिस चौंकी इंचार्ज बरवाला ऋषिपाल ने बताया कि अमरीक सिंह पुत्र श्रवण सिंह निवासी गांव मटौरड़ा थाना भादसों जिला पटियाला को पुलिस ने बरवाला से गिरफ्तार कर सोमवार को पंचकूला न्यायालय में पेश किया गया। 

जिसे सोमवार को पंचकूला अदालत ने एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। बरवाला पुलिस चौंकी इंचार्ज ऋषिपाल ने बताया कि अमरीक सिंह के खिलाफ पंचकूला में हुई हिंसा मामले में 25 अगस्त, 2017 को एफआईआर नंबर 333 में कई धाराओं के तहत पुलिस थाना सेक्टर-5, पंचकूला में मामला दर्ज किया गया था। ये आरोपी उसी समय से फरार चल रहा था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें