फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हट जा ताऊ पाछे नै गीत गाने वाला गायक भगोड़ा घोषित, वजह भी जान लें

Wed, 01 May 2019 11:30 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

हट जा ताऊ पाछे नै, नाचण दे जी भर कै न... गीत का गायक विकास शर्मा भगोड़ा घोषित कर दिया गया है। कोर्ट ने संबंधित थाना प्रभारी को उसे गिरफ्तार करने के निर्देश दिए हैं। यह फैसला मंगलवार को जेएमआईसी मानसी गौड़ की अदालत ने दिया। इंडसइड बैंक के चीफ मैनेजर सुक्रमपाल ने बताया कि धुराना के विकास शर्मा ने रिट्ज कार के लिए बैंक से लोन लिया था। 

विज्ञापन


कार लेने के बाद उसने इंस्टालमेंट जमा नहीं कराई। बैंक ने इस मामले में लोन लेने वाले से संपर्क कर सेटलमेंट किया। इसके चलते विकास ने कुछ चेक बैंक को दिए। ये चेक बाउंस हो गए। इसके चलते 138 की कार्रवाई की गई। कोर्ट ने उसका वारंट जारी कर दिया।

 इसके बाद वह मुंबई भाग गया। मुंबई जान के बाद से वह वापस नहीं लौटा। इस दौरान कोर्ट में हाजिर होने के लिए कई बार उसे नोटिस जारी किया गया, मगर वह नहीं आया। मंगलवार दोपहर ढाई बजे तक भी वह अदालत में पेश नहीं हुआ। इसके चलते उसे भगोड़ा घोषित कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें