फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर IED मामला: लुधियाना से जुड़े बम लगाने के तार, काउंटर इंटेलिजेंस ने एक को उठाया

Fri, 19 Aug 2022 10:30 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)

सार

सब इंस्पेक्टर दिलबाग सिंह की गाड़ी के नीचे बम लगाने के बाद जब सीसीटीवी फुटेज सामने आई तो पता चला कि बम लगाने वाला कोई और नहीं बल्कि पंजाब पुलिस का ही मुलाजिम हरपाल सिंह और मोबाइल की दुकान चलाने वाला फतेहवीर है। इसके बाद दोनों को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया गया। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमृतसर में तैनात सब इंस्पेक्टर दिलबाग सिंह की गाड़ी के नीचे आईईडी बम लगाने के तार अब लुधियाना से जुड़ते नजर आ रहे हैं। दिल्ली से गिरफ्तार हरपाल सिंह और फतेहवीर सिंह से उच्चाधिकारियों ने पूछताछ की। इसके बाद पुलिस को कई सुराग मिले। पता चला कि दोनों के संपर्क लुधियाना के दुगरी इलाके के रहने वाले मिक्की नाम के युवक से भी हैं। इसके बाद काउंटर इंटेलिजेंस की टीम ने मिक्की नाम के युवक को दुगरी इलाके से हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन


सूत्र बताते हैं कि पहले से गिरफ्तार फतेहवीर की मोबाइल की दुकान है और मिक्की की भी मोबाइल की दुकान है। इस कारण दोनों का संपर्क था। फतेहवीर पहले भी कई बार लुधियाना आ चुका है। इसके बाद काउंटर इंटेलिजेंस को सुराग मिले और उन्होंने मिक्की को हिरासत में लिया। पुलिस अब जांच करने में जुटी है। डीसीपी (जांच) वरिंदर सिंह बराड़ ने बताया कि यह मामला काउंटर इंटेलिजेंस देख रही है। इसके बारे में वह बता सकते हैं।

सब इंस्पेक्टर दिलबाग सिंह की गाड़ी के नीचे बम लगाने के बाद जब सीसीटीवी फुटेज सामने आई तो पता चला कि बम लगाने वाला कोई और नहीं बल्कि पंजाब पुलिस का ही मुलाजिम हरपाल सिंह और मोबाइल की दुकान चलाने वाला फतेहवीर है। इसके बाद दोनों को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया गया। 
विज्ञापन


जांच में पता चला कि फतेहवीर के लुधियाना निवासी मिक्की के साथ काफी अच्छे संबंध हैं। दोनों पिछले डेढ़ महीने से लगातार लुधियाना के चक्कर लगा रहे हैं। दोनों अक्सर मिक्की से मिलते थे। सूत्र बताते हैं कि दोनों में मोबाइल सिम का लेनदेन हुआ था। अब अधिकारी यह जांच कर रहे हैं मोबाइल सिम कौन से दिए हैं। यह बात भी सामने आ रही है कि उस सिम का बम के साथ कुछ संबंध था। पुलिस मिक्की के जरिये सिम का पता लगाने में जुटी है। 

पांच सितारा होटल में ठहरते थे दोनों आरोपी
पुलिस जांच में पता चला कि दोनों आरोपी पिछले डेढ़ महीने से लगातार लुधियाना में आ रहे थे और हर बार मिक्की से मिले थे। मिक्की के जरिये वह क्या अंजाम दे रहे थे इसका अभी खुलासा नहीं हो पाया है। बाकी आरोपी जब भी लुधियाना आते थे किसी न किसी पांच सितारा होटल में ही रुकते थे। पुलिस को उन होटलों का भी पता चल चुका है। पुलिस होटलों से भी डाटा इकट्ठा कर रही है और सीसीटीवी फुटेज भी जांच रही है। आईजी बार्डर रेंज मोहनीश चावला ने बताया कि फतेहवीर के संबंध लुधियाना से जुड़े हैं। मामले की जांच की जा रही है, उसे बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें