फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब: कपास किसानों को मिलेगा प्रति एकड़ 18700 रुपये मुआवजा, सीएम चन्नी ने मानी भाकियू उगराहां की मांग

Fri, 19 Nov 2021 10:41 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

5000 रुपये प्रति एकड़ की बढ़ी हुई राहत राशि राज्य सरकार द्वारा किसानों को जल्द ही अदा कर दी जाएगी और इसका 10 प्रतिशत खेत मजदूरों को अदा किया जाएगा।
विज्ञापन
सीएम चरणजीत चन्नी ने कपास किसानों के लिए मुआवजा राशि बढ़ाई। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय किसान यूनियन (उगराहां) की मांग को स्वीकार करते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने गुलाबी सूंडी के हमले के कारण बर्बाद हुई कपास की फसल के लिए मुआवजे की राशि प्रति एकड़ 13200 से बढ़ाकर 18700 रुपये कर दी है। इसमें से मुआवजे की राशि का 10 फीसदी खेत मजदूरों को राहत के तौर पर दिया जाएगा।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने दक्षिणी पंजाब की मालवा पट्टी के कपास काश्तकारों के लिए मुआवजे की मौजूदा राशि को प्रति एकड़ 12000 रुपये से बढ़ाकर 17000 रुपये करने का एलान किया था। उन्होंने मुआवजे के उपरोक्त मापदंडों के अलावा कपास चुगने वाले खेत मजदूरों को भी 10 फीसदी राहत देने का एलान किया था। इसके आधार पर अब खेत मजदूरों /कपास चुगने वालों को भी पहले के 1200 रुपये प्रति एकड़ की जगह अब 1700 रुपये प्रति एकड़ मिलेंगे।

मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि 5000 रुपये प्रति एकड़ की बढ़ी हुई राहत राशि राज्य सरकार द्वारा किसानों को जल्द ही अदा कर दी जाएगी और इसका 10 प्रतिशत खेत मजदूरों को अदा किया जाएगा। भाकियू उगराहां के प्रमुख जोगिंद्र सिंह उगराहां ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि किसानों और मजदूरों को यह आवश्यक राहत मिलने से उनको हुए आर्थिक नुकसान को पूरा करने में बड़ी मदद करेगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें