फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वित बढ़ाने के लिए निगम जल्द शुरू करेगा सीएनजी पम्प

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। राजस्व बढ़ाने के लिए नगर निगम जल्द अपने दोनों पेट्रोल पंपों पर सीएनजी स्टेशन बनाने की तैयारी में है। इसके लिए निगम ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। सेक्टर-51 स्थित पेट्रोल पंप के उद्घाटन के समय प्रशासक वीपी सिंह बदनौर ने इसकी सहमति भी दी थी।
विज्ञापन

इस समय नगर निगम वित्तीय संकट से जूझ रहा है। नगर निगम ने सेक्टर-51 व इंडस्ट्रियल एरिया में पेट्रोल पंप खोलकर कुछ राजस्व जुटाने का प्रयास किया है। अब इन पंपों पर जल्द सीएनजी मिलेगी। निगम आयुक्त केके यादव ने कहा कि पेट्रोल पंप पर सीएनजी स्टेशन के लिए उपयुक्त जगह है। चूंकि प्रशासक की ओर से भी इस ओर कदम बढ़ाने के लिए कहा गया था ताकि कुछ और राजस्व मिल सके। इन दो पेट्रोल पंपों से हर साल दो करोड़ रुपये आने का अनुमान है। सीएनजी स्टेशन बनने से राजस्व बढ़ने के साथ जगह का भी बेहतर उपयोग होगा।
पेट्रोल पंप पर मिल रहा अच्छा रुझान
निगम के दोनों पेट्रोल बेहतर चल रहे हैं। सेक्टर-51 का पेट्रोल पंप मोहाली से सटा होने के कारण लोग ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचते हैं, वहीं इंडस्ट्रियल एरिया में बना पेट्रोल पंप जीरकपुर की तरफ से आते समय पहला पेट्रोल पंप मिलता है, इसलिए यहां भी लोग काफी संख्या में आते हैं। चूंकि पंजाब में पेट्रोल महंगा है, इसलिए इसका फायदा निगम के दोनों पेट्रोल पंप को होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें