फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की मांग पर निगम खरीदेगा 20 हजार ऑक्सीमीटर

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। स्वास्थ्य विभाग की मांग पर नगर निगम जल्द 20 हजार ऑक्सीमीटर खरीदेगा। कोविड सेस से यह ऑक्सीमीटर खरीदे जाएंगे। नगर निगम जल्द इसके लिए टेंडर लगाएगा। इससे पहले निगम ने 80 ऑक्सीजन कन्संट्रेटर खरीदने के लिए टेंडर लगा दिया है।
विज्ञापन

निगम आयुक्त केके यादव ने बताया कि निगम के पास कोविड सेस का लगभग 28 करोड़ रुपये जमा है, जिसका उपयोग कोविड महामारी के लिए किए जा रहे कार्यों में किया जा सकता है। इसके लिए एक कमेटी भी बनाई गई है, जिसमें सेक्टर- 16 अस्पताल के उप चिकित्सा अधीक्षक डॉ. परमजीत सिंह, संयुक्त आयुक्त सौरभ अरोड़ा, एमओएच डॉ. अमृत पाल वडिंग, चीफ इंजीनियर शैलेंद्र सिंह, चीफ अकाउंट ऑफिसर वीएस ठाकुर, मनोनीत पार्षद अजय दत्ता और डॉ. ज्योत्सना विग को शामिल किया गया है। कमेटी किसी उपकरण के खरीद के बारे में चर्चा करती है। उसके बाद उपकरण खरीद लिया जाता है। स्वास्थ्य विभाग पहले कोरोना संक्रमित मरीजों को किट के साथ ऑक्सीमीटर देता था। अचानक से बढ़ी मरीजों की संख्या के कारण स्वास्थ्य विभाग के पास ऑक्सीमीटर खत्म हो गए। स्वास्थ्य विभाग ने इसके लिए प्रशासन से गुहार लगाई थी। प्रशासन की ओर से निगम को ऑक्सीमीटर खरीदने के लिए कहा गया है। इससे पहले निगम ने 10 लीटर प्रति मिनट बनाने वाले ऑक्सीजन कन्संट्रेटर भी खरीदने के लिए टेंडर किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें