फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: बकाया किराये पर निगम की बड़ी कार्रवाई, सील शराब ठेका खाली कर कब्जे में लिया

विज्ञापन
विज्ञापन
मनीमाजरा। बकाया किराये को लेकर नगर निगम ने वीरवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए पहले से सील किए गए शराब के ठेके को एक्साइज विभाग के साथ मिलकर खुलवाया और अंदर रखा सारा सामान जब्त कर अपने कब्जे में ले लिया। कार्रवाई के दौरान भारी मात्रा में शराब की पेटियां और अन्य सामग्री एक्साइज विभाग ने अपने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन


कला ग्राम से मॉडर्न कांप्लेक्स जाने वाली सड़क के किनारे स्थित नगर निगम की इस बिल्डिंग में चल रहे शराब ठेके का किराया लंबे समय से जमा नहीं कराया जा रहा था। इसके चलते नगर निगम कमिश्नर अमित कुमार के निर्देश पर 31 मार्च को निगम और एक्साइज विभाग की संयुक्त टीम ने ठेके को सील कर दिया था।

वीरवार को नगर निगम के एसडीओ बलराज छिकारा और ईटीओ रमनजीत सिंह की निगरानी में सील खोली गई। इसके बाद एक्साइज विभाग ने अंदर मौजूद शराब की पेटियां और अन्य सामान जब्त कर लिया। पूरी प्रक्रिया के बाद नगर निगम की टीम ने बिल्डिंग पर दोबारा ताला लगाकर इसे अपने कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

नगर निगम के अधिकारियों के अनुसार अब इस बिल्डिंग को नियमानुसार नए ठेकेदार को सौंपने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। नया ठेकेदार संबंधित आदेश लेकर आएगा, जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें