चंडीगढ़। नगर निगम आयुक्त आनिंदिता मित्रा अवैध विज्ञापनों के खिलाफ सख्त हो गई हैं। उन्होंने आदेश जारी करते हुए कहा है कि बिना अनुमति के लगाए गए विज्ञापनों को 30 दिन के अंदर हटा लें। ऐसा न करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए निगम भी लगातार अभियान चलाकर विज्ञापन हटा रहा है। जल्द इन विज्ञापनकर्ताओं को नोटिस जारी होंगे।
आयुक्त ने बताया कि 18 अक्तूबर से निगम ने अवैध विज्ञापनों के खिलाफ अभियान चलाया है। इस दौरान कई ऐसे विज्ञापनकर्ता मिले हैं जो बिना अनुमति ही लाखों रुपये के होर्डिंग और बैनर लगाए हुए हैं। आनिंदिता मित्रा ने बताया कि नगर निगम ने अब तक लगभग 400 होर्डिंग और बैनर बोर्ड हटा दिए हैं। लोग अपनी स्वेच्छा से बैनर नहीं हटाएंगे तो कार्रवाई के लिए तैयार रहें।