फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया से ट्वीट- पिता जन्मदिन पर घर में अकेले हैं, पुलिस मनाने पहुंची, सीएम भी हुए भावुक

Tue, 28 Apr 2020 04:58 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला ( हरियाणा)
विज्ञापन
बुजुर्ग के लिए बर्थडे केक लेकर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लॉकडाउन के बाद से जिले के पुलिसकर्मी लोगों की मदद करने में जुटे हैं। वे रोजाना लोगों के दुख-सुख में शामिल हो रहे हैं। मंगलवार को पुलिस का लोगों का साथ देने वाला एक और कृत्य सामने आया। दरअसल, ऑस्ट्रेलिया निवासी एक युवक ने पंचकूला पुलिस को ट्वीट कर जानकारी दी कि सेक्टर-7 निवासी उनके पिता करनपुरी घर में अकेले हैं और आज उनका जन्मदिन है। 

विज्ञापन


इस सूचना पर पुलिस आयुक्त सौरभ सिंह ने तुरंत बुजुर्ग का जन्मदिन मनाने की व्यवस्था करवाई। उनके निर्देश पर महिला थाना, सेक्टर-5 प्रभारी नेहा चौहान ने अन्य पुलिसकर्मियों सहित बुजुर्ग व्यक्ति के घर केक ले जाकर मानवता की मिसाल पेश की। उन्होंने बुजुर्ग को स्वस्थ जीवन की शुभकामनाएं देकर उनसे केक कटवाया। 

पुलिसकर्मियों को घर पर केक सहित पहुंचा देख बुजुर्ग भावुक होकर रो पड़े। बुजुर्ग को अपनेपन का एहसास हुआ और उन्होंने पुलिसकर्मियों को आशीर्वाद दिया। पंचकूला के पुलिस आयुक्त, सौरभ सिंह ने भी बुजुर्ग को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन


बुजुर्ग के जन्मदिन की वीडियो देख भावुक हुए सीएम, दी बधाई
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने ट्विटर पर लिखा कि केक भिजवाने और करणपुरी के भावुक होकर रोने की इस पोस्ट को देखकर वह भी भावुक हो गए। मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा ट्विटर व फेसबुक पेज पर शेयर की गई इस वीडियो को लोग देखने के साथ ही खूब शेयर भी कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर लाखों लोग पंचकूला पुलिस के जज्बे व इस अद्भुत पहल की प्रशंसा कर रहे हैं।  

 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें