फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना और लॉकडाउनः बंद के आदेश के बावजूद खोला शराब ठेका, करिंदा गिरफ्तार, सरपंच की तलाश

Mon, 30 Mar 2020 04:34 PM IST
खुशबू गोयल अमन वर्मा, रोहतक
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
कोरोना वायरस के चलते लॉकडाउन में सरकार ने शराब ठेके बंद रखने के आदेश दिए थे, लेकिन इसके बावजूद शराब का ठेका खोला गया। हरियाणा के रोहतक जिले में महम के गांव भैणी सुरजन में रविवार को एक शराब का ठेका अवैध रूप से खुला हुआ था। ठेके पर शराब बेची जा रही थी। जिसकी वीडियो ग्रामीणों ने बना कर वायरल कर दी।
विज्ञापन


वायरल वीडियो के आधार पर महम थाना पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज किया। वीडियो की जांच करते हुए पुलिस ने सोमवार को ठेके के कारिंदे को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी कारिंदे ने बताया कि यह ठेका गांव के सरपंच अजय ने जबरदस्ती खुलवाया व साथ ही शराब जबरदस्ती बिकवा रहा था। कारिंदे के इस खुलासे के बाद पुलिस ने आरोपी सरपंच को भी केस में नामजद किया व उसकी तलाश शुरू कर दी है।

रविवार को वीडियो के आधार पर अज्ञात पर केस दर्ज किया गया था। मामले की जांच के लिए वीडियो में दिखाई दे रहे शराब ठेके के कारिंदे को गिरफ्तार किया गया। जिस से सख्ती से पूछताछ अमल में लाई गई। पूछताछ के दौरान कारिंदे ने बताया कि ठेका गांव के ही सरपंच ने जबरदस्ती खुलवाया व अपने परिचितों को शराब बिकवा रहा था। कारिंदें की गिरफ्तारी डाल दी गई है व सरपंच की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- नवीन कुमार, महम थाना प्रभारी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें