फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना और कर्फ्यूः पंजाब के सरकारी अस्पतालों में पैरा मेडिकल स्टाफ की भर्ती, इच्छुक युवा करें आवेदन

Mon, 30 Mar 2020 05:51 PM IST
खुशबू गोयल अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
कोरोना के संकट से निपटने की कोशिशों में लगी पंजाब सरकार ने सरकारी अस्पतालों ने पैरा मेडिकल स्टाफ की कमी को वॉलिंटियर्स के जरिये पूरा करने का फैसला किया है। स्वास्थ्य विभाग ने दैनिक मानदेय के आधार पर योग्य पैरा मेडिकल से सरकारी अस्पतालों में सेवा करने के लिए आवेदन मांगे हैं।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि सरकारी अस्पतालों में पैरा मेडिकल स्टाफ के भारी संख्या में पद लंबे समय से खाली हैं और इस समय जो पद भरे हुए हैं, उन पर भी कांट्रैक्ट आधार पर कच्चे कर्मचारी ही नियुक्त हैं। स्वास्थ्य विभाग अब वालंटियर्स के रूप में पैरा मेडिकल स्टाफ की भरती के समय यह भी साफ कर दिया गया है कि कोविड-19 से उत्पन्न मौजूदा आपातकालीन हालात को देखते हुए सरकारी अस्पतालों में पैरा मेडिकल स्टाफ की कमी महसूस की जा रही है।

स्वास्थ्य विभाग ने क्वालिफाइड स्टाफ नर्स, फार्मासिस्ट, रेडियोग्राफर, लैबोरेटरी टेक्निशियन, एएनएम और वार्ड अटेंडेंट के पदों के लिए वालंटियर्स के तौर पर आवेदन मांगे हैं।  इनमें वार्ड अटेंडेंट को छोड़कर सभी पदों पर वालंटियर्स को दैनिक 1000 रुपये दिए जाएंगे जबकि वार्ड अटेंडेंट को 750 रुपये प्रतिदिन के मानदेय पर रखा जाएगा। इच्छुक युवाओं को स्वास्थ्य विभाग की वेबसाइट doctors.shapunjab.in पर ऑनलाइन आवेदन करने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें