फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोनाः आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड करने में चंडीगढ़िए बेहतर, जानिए कैसे काम करती है ये तकनीक

Sat, 25 Apr 2020 04:03 PM IST
खुशबू गोयल अभिषेक वाजपेयी, चंडीगढ़
विज्ञापन
Aarogya Setu - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कोविड-19 को ट्रैक करने में कारगर साबित आरोग्य ऐप को डाउनलोड करने में चंडीगढ़ के लोग बेहतर कार्य कर रहे हैं। देश में इस ऐप की लांचिंग के बाद चंडीगढ़ में अब आरोग्य सेतु ऐप को 1.85 लोगों ने डाउनलोड किया है। चंडीगढ़ प्रशासन की ओर से यह जानकारी साझा करने के बाद डीसी मनदीप सिंह बराड़ ने खुशी जाहिर की है।  उन्होंने शहर के लोगों से अपील की है कि वह इस ऐप को और अधिक डाउनलोड करें। आपको बता दें कि 13 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आरोग्य सेतु ऐप की लांचिंग की थी।
विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने पूरे देश के लोगों से अपील की थी कि वह कोविड-19 को ट्रैक करने में कारगर इस ऐप को अधिक से अधिक डाउनलोड करें। चंडीगढ़ के प्रशासक वीपी सिंह बदनौर और एडवाइजर मनोज परिदा ने भी शहर के लोगों से इस ऐप को डाउनलोड करने की अपील की थी। लॉचिंग के बाद अब तक शहर के 1.85 लाख लोग इस ऐप को डाउनलोड कर चुके हैं। डीसी मनदीप सिंह बराड़ ने बताया कि ऐप को डाउनलोड करने की संख्या लगातार बढ़ रही है। जल्द ही यह संख्या 2 लाख के पार हो जाएगी।   

कर्फ्यू तोड़ने वालों से पुलिस करा रही है डाउनलोड  
कर्फ्यू के नियमों को तोड़ने वाले लोगों को सबक सिखाने के दौरान चंडीगढ़ पुलिस इस ऐप को डाउनलोड करवा रही है। इस पहल से अभी तक पुलिस सैकड़ों लोगों को ऐप डाउनलोड करवाने के साथ हजारों लोगों को जागरूक भी कर चुकी है। आरोग्य सेतु ऐप से कोरोना वायरस से फैलने, उसके बचने के उपाय बताने के साथ हॉटस्पॉट एरिया सहित कोरोना संक्रमित के बारे में अलर्ट करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे काम करता है आरोग्य सेतु ऐप

कोविड-19 को ट्रैक करने के लिए यह नई तकनीक है। इस ऐप के जरिए लोगों को सोशल डिस्टेसिंग के लिए जागरूक किया जा रहा है। इस ऐप को बनाने में नई तकनीक का प्रयोग किया गया है। ये ऐप्लिकेशन की संपर्क ट्रेसिंग तकनीक से ऐप का प्रयोग करने वाला व्यक्ति संक्रमित एरिया 'हॉटस्पॉट' की पहचान आसानी से बता देगा। जिससे व्यक्ति आसानी से सचेत हो सकता है और वह वायरस संक्रमित क्षेत्र से दूर हो सकता है।   

कैसे करें ऐप डाउनलोड
इस ऐप को एंड्रॉयड और ऑपरेटिंग सिस्टम दोनों तरह के मोबाइल पर आसानी से डाउनलोड किया जा सकता है। प्ले स्टोर से डाउनलोड करने के बाद ऐप कांटेक्ट ट्रेसिंग के लिए मोबाइल नंबर, ब्लूटूथ और लोकेशन डेटा का उपयोग कर बताता है कि आप कोरोना के खतरे के दायरे में हैं या नहीं। ऐप में हरे और पीले रंग के जरिए वह उपयोगकर्ता को सतर्क कर देता है। हालातों को देखकर उपयोगकर्ता हेल्पलाइन नंबर की मदद भी ले सकता है। चंडीगढ़ में हेल्पलाइन नंबर 112 यूटी के द्वारा जारी किया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें