फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अच्छी खबर: मोहाली में छह लोगों ने जीती कोरोना से जंग, पांच हॉटस्पॉट गांव जवाहरपुर के रहने वाले

Tue, 21 Apr 2020 05:47 PM IST
खुशबू गोयल अमित शर्मा, अमर उजाला, मोहाली ( पंजाब)
विज्ञापन
कोरोना वायरस - फोटो : ANI
विज्ञापन

एक ओर कोरोना महामारी काफी तेज गति से बढ़ रही है, वहीं दूसरी ओर मोहाली जिले के लोग इस महामारी को मात देकर भी अस्पताल से बाहर आ रहे हैं। मंगलवार को 6 और लोगों ने कोरोना से जंग जीत ली है और इन्हें ज्ञान सागर अस्पताल (बनूड़) से छुट्टी दे दी गई है। इनको घर भेजने से पहले एहतियात के तौर पर अभी 14 दिन के लिए सेक्टर-70 में बनाए गए क्वारंटीन होम में रखा गया है। 

विज्ञापन


कोरोना से जंग जीतकर अस्पताल से जिन 6 लोगों की छुट्टी हुई है इनमें 5 लोग कोरोना हॉटस्पॉट जवाहरपुर से हैं और एक नजदीकी गांव मौली बैदवान का है। इन सभी को अभी सेक्टर-70 के मेरिटोरियस स्कूल के क्वारंटीन होम में 14 दिन के लिए रखा है। यहां पर 14 दिन पूरे होने के बाद इन्हें घर पर भेज दिया जाएगा। 

वहीं, इनके स्वस्थ होने को लेकर जिला प्रशासन और सेहत विभाग काफी उत्साहित है। इसके साथ ही लोगों से अपील की जा रही है कि वह घरों से बाहर निकलने से परहेज करें। जिससे कोरोना को मात दिया जा सके। गांव जवाहरपुर के रहने वाले बाकी सभी कोरोना पीड़ितों का ज्ञान सागर अस्पताल बनूड़ में इलाज चल रहा है। डॉ. रेनू ने बताया कि इन सभी लोगों की रिपोर्ट 6 अप्रैल को पॉजिटिव आई थी। जिसके बाद उन्हें ज्ञान सागर अस्पताल में दाखिल करवाया गया था। 
विज्ञापन


अब इन सभी की दो-दो टेस्ट रिपोर्ट निगेटिव आई है। उन्होंने बताया कि गांव जवाहपुर के पांच लोग ठीक हो गए हैं। जबकि बाकी मरीजों का इलाज चल रहा है। गांव के करीब 38 लोग कोरोना पॉजिटिव आए थे। इसके बाद से ही गांव पूरी तरह से सील है। यह गांव कंटेनमेंट एरिया घोषित कर दिया गया है। यहां से स्वस्थ होने वाले मरीजों ने ज्ञान सागर अस्पताल के डॉक्टरों, नर्सों और स्टाफ का धन्यवाद किया है।

कोविड केयर सेंटर में तैनात असली हीरो
डॉ. रेनू सिंह ने बताया कि ज्ञान सागर में बनाए गए कोविड केयर सेंटर में मरीजों का इलाज करने वाले डॉक्टर, नर्स और पैरामेडिकल स्टाफ प्रशंसा के पात्र हैं और ये सभी असली हीरो हैं। उन्होंने बताया कि अस्पताल में सरकारी डॉक्टर और अन्य स्टाफ के अलावा ज्ञान सागर का स्टाफ भी अपनी जान की परवाह किए बिना निडरता, मेहनत और लगन से ड्यूटी निभा रहा है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें