घरौंडा। नई अनाज मंडी में सरकारी खरीद शुरू हो चुकी है।लेकिन सरकार अभी तक गेहूं खरीद के लिए एजेंसी नियुक्त नही कर पा रही है।बार बार एजेंसीयों का बदलाव किया जा है।जिससे व्यपारियों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। बता दें कि सरकार ने लगभग एक सप्ताह पहले गेहूं की सरकारी खरीद के लिए फ़ूड एंड सप्लाई, हैफेड तथा एफसीआई को नियुक्त किया था।लेकिन दो दिन से गेहूं खरीद के लिए सरकारी एजेंसियों को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। 20 अप्रैल को सरकारी खरीद के लिए हैफेड को हटा कर वेयर हाउस, एफसीआई व फूड एंड सप्लाई को नियुक्त कर दिया।मजेदार बात है कि 20 अप्रैल की रात को फिर सरकार के फरमान जारी कर दिया कि एफसीआई व वेयर हाउस एजेंसी को हटा दिया है।अब फूड़ एंड सप्लाई व हैफेड ही गेहूं की खरीद करेगी। इस मामले में विधायक हरविंद्र कल्याण ने बताया कि गेहूं की खरीद करने के लिए दो एजेंसी नियुक्त कर दी है।हैफेड व फूड़ एंड सप्लाई सरकारी एजेंसी ही गेहूं की खरीद करेगी। इलाके के बरसत और मुनक सब सेंटर पर वेयरहाउस गेहूँ की खरीदी करेगा।