फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाड़ी को हर चौथे दिन स्टार्ट करें और थोड़ा आगे-पीछे करें...एक्सपर्ट से पूछे गए 5 सवाल और जवाब

Mon, 27 Apr 2020 11:36 AM IST
खुशबू गोयल अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
लॉकडाउन में लोगों की परेशानियों को दूर करने के लिए शुरू की गई अमर उजाला हेल्पलाइन में रविवार को सवालों के जवाब दिए ऑटोमोबाइल एक्सपर्ट विनोद सागर ने।
विज्ञापन


सवाल: जब से लॉकडाउन हुआ है, तब से गाड़ी में हैंडब्रेक लगा रखा है। क्या इससे ब्रेक शू या पहिये पर कोई फर्क पड़ेगा। दूसरा सवाल मेरा यह है कि 22 मार्च को स्टेयरिंग ऑयल खत्म हो गया था। इससे कोई नुकसान तो नहीं है।
- जसवीर सिंह, पीजीआई सेक्टर 12
जवाब: बिना स्टेयरिंग ऑयल के कार को नहीं चलाना है। इससे पॉवर स्टेयरिंग पंप व पावर स्टेयरिंग की असेंबली खराब हो सकती है। हैंड ब्रेक को हटाकर गाड़ी को चार से पांच फीट आगे ले जाएं। पीछे की तरफ मत लाएं। इससे व्हील आगे घूमेंगे। पहिए या ब्रेक शू में कोई दिक्कत नहीं आएगी। हैंड ब्रेक को पूरा नहीं लगाना है। एक या दो प्वाइंट तक रखें।
विज्ञापन


सवाल: यदि हम एसी को चालू कर टेंप्रेचर को हॉट मोड पर सेट करते हैं तो क्या इससे एसी प्रभावित होगा।
- मोहित सिंगला, सेक्टर 27 चंडीगढ़
जवाब: इससे कोई फर्क नहीं पड़ेगा। आप इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। ग्लास से फॉग हटाने के लिए ऐसा किया जाता है।
विज्ञापन

सवाल: मेरी कार एक महीने से खड़ी है। कभी कभार स्टार्ट कर देता हूं। और मुझे किन बातों का ध्यान रखना है।
- राजपाल, पंचकूला
जवाब: हर चौथे दिन अपनी कार को दस मिनट तक स्टार्ट कर रखें। गाड़ी को थोड़ा आगे और पीछे ले जाएं। इससे टायर की मूवमेंट बरकरार रहती है। गाड़ी को हर 15वें दिन में साफ करें। यदि कहीं मिट्टी लगी है तो ज्यादा प्रेशर डालकर मत साफ करें। इससे कलर को नुकसान पहुंच सकता है। हल्के हाथों से साफ करें। गाड़ी के अंदर भी गीले तौलिए से साफ कर दें।

सवाल: जब से लॉकडाउन हुआ है, तब से मेरी गाड़ियां एक ही जगह खड़ी हैं। टायरों में हवा भी कम हो रही है। गाड़ियों को ले जाने की मनाही है। क्या कर सकते हैं?
- राजन, मोहाली
जवाब: एक जगह पर कई दिनों तक गाड़ी खड़ी होने से टायरों को नुकसान पहुंच सकता है। इसमें रबड़ पार्ट होते हैं, जो खराब हो जाते हैं। आप अपने आस-पड़ोस किसी से पंप लेकर हवा भर दें। गाड़ी को हर चौथे दिन स्टार्ट करने के बाद उसे दो फुट आगे और दो फुट पीछे जरूर करें। इससे टायर की की मूवमेंट बरकरार रहेगी।

सवाल: मैं अपनी गाड़ियों को हर दूसरे दिन कुछ देर के लिए स्टार्ट करता हूं। उस दौरान क्या एसी को स्टार्ट किया जाना चाहिए।
- कमलदीप, चंडीगढ़
जवाब: इसकी जरूरत नहीं है। यदि आप एसी को ऑन करना चाहते हैं तो इंजन को कम से कम से सात से दस मिनट तक स्टार्ट कर रखें। उसके बाद उसका फैन चालू करें। करीब आधे मिनट बाद एसी को ऑन कर दें। इससे एसी की लाइफ बहुत स्टेब्ल रहती है। यदि स्टार्ट करते ही एसी ऑन कर देंगे तो इंजन पर प्रेशर पड़ेगा और ज्यादा तेल लेगा।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें