फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ः कर्फ्यू और लॉकडाउन में जब्त वाहनों से पुलिस रोजाना वसूल रही डेढ़ लाख रुपए जुर्माना

Thu, 23 Apr 2020 03:50 PM IST
खुशबू गोयल अमित गुप्ता, चंडीगढ़
विज्ञापन
जब्त किए गए वाहन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कर्फ्यू लगते ही पुलिस पहले से ज्यादा और अलर्ट पर हो गई। पुलिस ने इतनी मुस्तैदी से काम किया कि कर्फ्यू के एक महीने में ही 5053 वाहन जब्त कर लिए। इन वाहनों से ट्रैफिक पुलिस ने कुल 42,17,500 जुर्माने की राशि वसूली है, जो किसी भी एक महीने में वसूली गई सबसे ज्यादा रकम है।
विज्ञापन


यह आंकड़ा 24 मार्च से 21 अप्रैल तक का है यानी रोजाना औसतन करीब डेढ़ लाख रुपए है। जबकि फरवरी से मार्च तक करीब 18 लाख तक जुर्माना राशि वसूली गई थी। कोरोना वायरस संक्रमण फैलने से बचाने को लेकर चंडीगढ़ में 23 मार्च की मध्यरात्रि से कर्फ्यू लगा हुआ है। ऐसे में पुलिस ने अपनी जगह जगह मुस्तैदी बढ़ा दी है।

सभी बॉर्डर एरिया को सील भी किया गया है। सिर्फ उन्हीं वाहन चालकों को जाने दिया जा रहा है जिनके पास जरूरी पास हो। लेकिन इसके बावजूद लोग बेवजह अपने वाहनों को सड़कों पर दौड़ाने से बाज नहीं आ रहे हैं।  यही कारण है कि रोजाना थाना और ट्रैफिक पुलिस औसतन पौने दो सौ वाहन को इंपाउंड कर रही है।
विज्ञापन


आला अधिकारियों के अनुसार, जब्त हुए वाहनों में ज्यादातर बिना वजह सड़कों पर घूम रहे थे जिस कारण चालान काटकर वाहनों को जब्त किया गया है।
विज्ञापन

ज्यादातर चालक बिना लाइसेंस के दौड़ा रहे थे वाहन

आला अधिकारियों के अनुसार, ज्यादातर नाकों पर पुलिस ने ऐसे वाहनों को इंपाउंड किया है, जो शहर में आने के लिए और घर से कहीं बाहर निकलने का कोई पास नहीं होता है। 24 मार्च से लेकर अब तक पुलिस ने 3854 लोग बिना लाइसेंस के वाहन चलाते समय पकड़े गए हैं। साथ ही 3120 बिना इंश्योरेंस के चालान काटे गए हैं।

वाहनों को खड़ी करने की जगह नहीं 
पुलिस ने इन दिनों 5353 वाहन जब्त किया है। जिनमें बाइक, कार और ऑटो शामिल हैं। जब्त किए गए वाहनों को सेक्टर 29 स्थित ट्रैफिक पुलिस लाइन और सेक्टर 23 स्थित चिल्ड्रन पार्क में खड़ा किया जाता है, लेकिन ज्यादा वाहन होने के चलते इन दोनों ही जगहों पर पार्किंग फुल है। ऐसे में अब वाहन जब्त होने पर सेक्टर 26 पुलिस लाइन और सेक्टर 28 आईटीआई में करने के लिए जगह बनाई गई है।   
4 दिन बाद छूटेंगे जब्त वाहन
कर्फ्यू के दौरान सड़कों पर बेवजह वाहन दौड़ाने वाले चालकों के खिलाफ ट्रैफिक पुलिस के आला अधिकारियों ने कड़ा कदम भी उठाया है। रोजाना शहर में सैकड़ों वाहन जब्त हो रहे हैं, ऐसे में ट्रैफिक पुलिस ने जब्त किए गए वाहनों को 4 दिन से पहले नहीं छोड़ने का फैसला लिया था। जिसका उद्देश्य है कि बेवजह सड़कों पर वाहन दौड़ाने वाले लोगों पर रोक लग सके। जबकि से पहले दूसरे ही दिन इंपाउंड गाड़ियों को छुड़वा लिया जाता था।

कर्फ्यू के दौरान 42 लाख रुपए से ज्यादा की जुर्माना भुगतान किया गया है। साथ ही पुलिस नियमों की अवहेलना करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है।
- केवल कृष्ण, डीएसपी एडमिन ट्रैफिक
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें