कोरोना संकट और लॉकडाउन के दौरान डटे प्रदेश भर के पत्रकारों के लिए हरियाणा सरकार ने बहुत बड़ा एलान किया है। सरकार जान जोखिम में डालकर ड्यूटी दे रहे पत्रकारों का 10 लाख तक का जीवन बीमा कराएगी।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने घोषणा करते हुए कहा कि हम उनके काम की सरहाना करते हैं। इसलिउ ये निर्णय लिया गया है कि कोरोना काल में कार्य करने वाले सभी मान्यता प्राप्त व संबद्ध पत्रकारों को 10 लाख का जीवन बीमा कवर दिया जाएगा। महामारी का शिकार होने पर ही ये राशि आश्रितों को मिलेगी।
हरियाणा में सीएम मनोहर लाल ने एक कार्यक्रम में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सभी सरकारी अनुबंधों में इस अवधि को शून्य अवधि (फ्रोजन पीरियड) माना जाएगा। कंटेनमेंट जोन में कार्यरत सभी मान्यता प्राप्त मीडियाकर्मियों को 30 जून 2020 तक 10 लाख रुपये का जीवन बीमा कवर मिलेगा।
उन्होंने कहा कि सभी मीडियाकर्मी, चाहे वे एक्रेडिटिड हों या मान्यता प्राप्त, को बीमा कवर का लाभ दिया जाएगा। सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के स्टार्टअप इन्क्यूबेटर सेंटर में संचालित सभी स्टार्टअप से 15 मार्च से 15 मई 2020 तक किराया नहीं लिया जाएगा।