बुधवार सुबह 11 बजे जीव मिल्खा सिंह चंडीगढ़ गोल्फ क्लब पहुंच गए। यहां पर उन्होंने टी ऑफ किया और गोल्फ कोर्स पर 9 होल का गोल्फ खेला। इस दौरान जीव मिल्खा सिंह मुंह पर मास्क लगाए हुए थे और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर रहे थे।
कोरोना फाइर्ट्स को मेरा सलाम
जीव मिल्खा सिंह ने कोरोना वायरस महामारी से निपटने में अहम भूमिका निभाने वाले सभी लोगों को अपना सलाम कहा। जीव ने बताया कि संकट की इस घड़ी में जो लोग दिन-रात काम रहे हैं, उन सबको हमें इज्जत और सम्मान देना चाहिए।