फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणाः 20 हजार टीमें घर-घर पहुंचाएंगी जरूरी सामान, जमीनी स्तर पर लड़ी जाएगी कोरोना से जंग

Tue, 07 Apr 2020 01:00 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
सीएम मनोहर लाल (फाइल फोटो)
विज्ञापन

हरियाणा सरकार जनता को जरूरी वस्तुओं की आपूर्ति चेन नहीं टूटने देगी। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग को इसके निर्देश जारी हो चुके हैं। कर्मचारियों की 20 हजार टीम गठित करने का काम तेजी से चल रहा है। जल्दी ये टीम गठित हो जाएंगी। सीएम मनोहर लाल ने जनता को संबोधित करते हुए यह बात कही।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि हर टीम में 4-5 कर्मचारी होंगे। ये टीमें घर-घर जाकर लोगों को जरूरी सामान मुहैया कराएंगी। इसके लिए 250-250 परिवारों का क्लस्टर बनाने के निर्देश दिए गए हैं ताकि आवश्यक सामान आसानी से मुहैया कराया जा सके। दस और अस्पतालों को कोरोना अस्पताल में तब्दील किया गया है। इनमें पंचकूला का नागरिक अस्पताल, मुलाना और अग्रोहा के 550 बिस्तर के अस्पताल शामिल है।

बकौल सीएम, निजी अस्पतालों के 25 फीसदी बेड भी कोरोना मरीजों के लिए आरक्षित किए गए हैं। निजी मेडिकल कॉलेज व अस्पतालों के लिए पैकेज दरें तय की गई हैं, उन पर ही कोरोना मरीजों का इलाज करना होगा। अधिक राशि वसूलने वाले अस्पतालों, कॉलेजों पर कार्रवाई होगी। सीएम ने बताया कि 16190 पीपीई किट उपलब्ध हैं। इसके अलावा एन-95 मास्क, सैनिटाइजर, सुरक्षा उपकरण भी पर्याप्त हैं, और खरीद के ऑर्डर दिए हैं। 
विज्ञापन


संकट की इस घड़ी में हर वर्ग का सहयोग मिल रहा है। अपैक्स बॉडी में विपक्षी दलों को भी शामिल किया गया है। कोरोना को लेकर अभी सतर्क रहना है। खतरा टला नहीं है। 14 तक बंद है, इसे कैसे हटाना है, पीएम नरेंद्र मोदी स्थिति स्पष्ट करेंगे। अगर और बढ़ाएंगे तो भी तैयार हैं अगर हटाएंगे तब भी चरणबद्ध तरीके से काम होगा। गरीब व मजदूर तबके पर हर हफ्ते 1200-1500 करोड़ खर्च कर रहे हैं। 18 लाख लोगों को अब तक आर्थिक सहायता दी है।

डॉक्टर असली हीरो, उन्हें सलाम
सीएम मनोहर लाल ने कहा कि कोरोना से जंग में डॉक्टर असली हीरो हैं। वे परिवार को छोड़ महामारी से निपटने में लगे हैं। उन्हें सलाम। सीएम ने मेदांता अस्पताल की डॉक्टर सुशीला कटारिया का भी धन्यवाद किया। कटारिया उस टीम को हेड कर रही थीं, जिसकी निगरानी में इटली के 14 संक्रमित मरीजों का मेदांता में इलाज चल रहा था। इनमें से 13 ठीक हो चुके हैं। ये न तो हिंदी जानते थे न अंग्रेजी। बावजूद डॉक्टरों ने उन्हें ठीक कर लिया। 

विज्ञापन

सभी जिलों के डीसी को माइक्रेा लेवल प्लानिंग तैयार करने को कहा

हरियाणा में कोरोना से लड़ने के लिए सरकार अब अपने प्रयासों को और तेज करने जा रही है। सभी जिलों में इसके लिए अब जमीनी स्तर पर लड़ाई होगी। जिलों के डीसी खुद बताएंगे कि उनके इलाकों में इस बीमारी को कैसे रोका जाए और इसके लिए और क्या प्रयास किए जाएं। इसी सोच के साथ सरकार ने जिला उपायुक्तों एवं नोडल अफसरों को कोविड-19 के खतरे से निपटने के लिए अपने-अपने जिलों के लिए माइक्रो-लेवल प्लानिंग मॉड्यूल तैयार करने को भी कहा।

मुख्य सचिव केशनी आनंद अरोड़ा ने नोडल अधिकारियों को क्षेत्र के सभी अस्पतालों का दौरा करने और ऑक्सीजन सिलेंडर सहित आवश्यक किट और उपकरणों की उपलब्धता का पता लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने कोविड-19 अस्पतालों में कार्य कर रहे कर्मियों के लिए धर्मशालाओं जैसे उपयुक्त स्थलों पर रहने की पर्याप्त व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए।

प्रोटोकॉल की समीक्षा करें अफसर
मुख्य सचिव ने राज्य के सभी नोडल अधिकारियों को टेलीमेडिसिन के माध्यम से लोगों के लिए मनोचिकित्सीय परामर्श शुरू करने और सरकारी एवं निजी अस्पतालों द्वारा दिशानिर्देशों के अनुसार अपने प्रोटोकॉल की समीक्षा करना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने स्मार्ट सिटी फरीदाबाद, गुरुग्राम और करनाल में शीघ्रातिशीघ्र कंट्रोल रूम बनाए जाने के भी निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त, उन्होंने क्षेत्रों में कार्य कर रहे सभी कर्मचारियों को पर्याप्त प्रशिक्षण दिये जाने पर भी बल दिया।

अफवाहों से खड़ी हो रही परेशानी
पुलिस महानिदेशक मनोज यादव के अनुसार झूठी खबरें और अफवाहें समस्या उत्पन्न कर रही हैं और इन पर कड़ी नजर रखने की आवश्यकता है। इस पर मुख्य सचिव ने अधिकारियों को कोविड-19 से संबंधित फर्जी समाचारों और दुर्भावनापूर्ण अफवाहों से बचाव करने और लोगों को प्रामाणिक जानकारी देने के लिए जिंगल्स और वीडियो तैयार करने के निर्देश दिए। नाका बिंदुओं पर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को भी सामाजिक दूरी बनाए रखना चाहिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें