यूनाइटेड किंगडम (यूके) से आई सेक्टर- 34 निवासी कोरोना पॉजिटिव मरीज को गुरुवार देर शाम पीजीआई से डिस्चार्ज कर दिया गया। मरीज का दो बार टेस्ट किया गया। इसमें उसकी रिपोर्ट हर बार निगेटिव आई। उसके बाद मरीज को घर भेज दिया गया। मरीज पेशे से डॉक्टर है और वह 20 मार्च का यूके से चंडीगढ़ आई थी। यहां आने के बाद तबीयत खराब होने पर उसका टेस्ट करवाया गया, जिसकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई।