फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus: कर्फ्यू के बीच थाना प्रभारी ने किया ऐसा काम, देखकर आप कहेंगे- वाह! बहुत खूब

Wed, 25 Mar 2020 02:54 PM IST
खुशबू गोयल अमित गुप्ता, चंडीगढ़
विज्ञापन
गरीब लोगों को खाना खिलाते नरेंदर पटियाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिए पूरा देश लड़ रहा है, वहीं एक थाना प्रभारी ने अनोखा काम करके पूरे देश के लिए मिसाल पेश की है। चंडीगढ़ सेक्टर- 26 थाने के इंस्पेक्टर नरेंदर पटियाल ने कोरोना की वजह से कर्फ्यू लगने से परेशान भूखे लोगों को खाना खिलाया।
विज्ञापन


साथ ही उन्हें खाना खिलाने से पहले हाथ धुलाकर उनकी हथेलियों को सैनिटाइज किया। यह वे लोग हैं जो सेक्टर- 26 की मंडी और आसपास के शोरूम में रहते हैं। सोमवार रात 12 बजे से कर्फ्यू लगने के बाद शहर की सभी दुकान और मार्केट को बंद कर दिया गया था।

इस दौरान थाना पुलिस पीसीआर चौकी पुलिस, सिक्योरिटी समेत अन्य विंग की पुलिसकर्मी शहर के अलग-अलग बॉर्डर पर दिन-रात मुस्तैद है। इसी बीच सेक्टर- 26 के थाना प्रभारी नरेंदर पटियाल ने शहर का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने देखा कि मंडी में दो लोग और शोरूम में तीन भिखारी मौजूद हैं। इन लोगों को पहले अच्छे से हाथ धुलाकर सैनिटाइजर से हथेलियां साफ करवाई गई। इसके बाद इन्हें भरपूर भोजन दिया गया।   
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

अनाउंसमेंट कर लोगों से बाहर न निकलने की अपील

बता दें कि पिछले करीब 4 दिनों से इंस्पेक्टर नरेंद्र पटियाल सेक्टर 26 थाने के अंतर्गत अनाउंसमेंट कर लोगों से अपील करने में जुटे हुए हैं कि वह अपने घरों के बाहर ना निकले। साथ ही उन लोगों को कहा गया कि लोगों से करीब 1 मीटर की दूरियां बनाकर रखें।  

पुलिस कर्मियों की बढ़ी ड्यूटी
पहले लॉकडॉउन और फिर कर्फ्यू लगने के बाद से पुलिसकर्मियों की ड्यूटी बढ़ा दी गई है। सभी थाना प्रभारियों व चौकी इंचार्ज को सख्त निर्देश दिए गए कि वह अपने अपने एरिया में गस्त करते रहे। जिस कारण पुलिसकर्मियों की ड्यूटी पहले के मुकाबले और भी ज्यादा बढ़ गई है।  

पुलिसकर्मियों को नहीं दिए मास्क सैनिटाइजर  
पुलिस सूत्रों का कहना है कि चंडीगढ़ पुलिस विभाग ने शहर के थानों व चौकी में 20 गलब्स, मास्क तो दे दिए हैं, लेकिन थाने व चौकी मिलाकर करीब 120 पुलिसकर्मी हैं। ऐसे में सभी मुलाजिमों के पास मास्क, ग्लब्स और सैनिटाइजर पहुंचे ही नहीं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें