फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेराबस्सी के होटल में ठहरा विदेशी, कोरोना की सूचना पर हड़कंप, जांच में नहीं मिले लक्षण, वापस भेजा

Wed, 04 Mar 2020 10:38 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डेराबस्सी (पंजाब)
विज्ञापन
कोरोना वायरस - फोटो : ANI
विज्ञापन

पंजाब के डेराबस्सी के स्वास्थ्य विभाग में कोरोनावायरस के संदिग्ध की सूचना पर हड़कंप मच गया। विभाग को सूचना मिली की यहां के एक होटल में सिंगापुर का एक कोरोना संदिग्ध रुका हुआ है। स्वास्थ्य विभाग की प्राथमिक जांच में व्यक्ति ठीक पाया गया। पेशे से इंजीनियर यह विदेशी व्यक्ति सिंगापुर से यहां एक कंपनी के बुलावे पर आया था।

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग की विशेष टीम ने एक घंटा व्यक्ति की जांच की। इसके बाद एहतियातन उसे वापस भेज दिया। इस दौरान सोशल मीडिया पर प्रचार होने लग गया कि डेराबस्सी के एक होटल में कोरोना वायरस का मरीज रह रहा है। यह खबर सुन कर शहर में दहशत का माहौल पैदा हो गया। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक व्यक्ति में कोरोना के लक्षण नहीं मिले हैं।

बात करने पर सिविल अस्पताल की एसएमओ डॉ. संगीता जैन ने कहा कि सूचना मिली थी कि सिंगापुर से एक विदेशी बीती रात मोहाली हवाई अड्डे पर डेराबस्सी आने के लिए उतरा है। व्यक्ति पेशे से इंजीनियर है जो सात दिनों के वीजा पर यहां एक कंपनी में मशीन इंस्टाल करने के लिए आया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने ने कहा कि उक्त व्यक्ति चंडीगढ़-अंबाला हाईवे पर स्थित एक होटल में रुका था। सुबह आठ बजे सेहत विभाग की विशेष टीम होटल में पहुंच गई। टीम ने एक घंटा के करीब जांच की। विदेशी व्यक्ति में कोरोना का कोई भी लक्षण नहीं पाया गया और वह पूरी तरह से फिट है। उन्होंने कहा कि  व्यक्ति व फैक्ट्री प्रबंधकों के साथ संपर्क कायम करने बाद उसे वापस भेज दिया।

वह आज शाम सात बजे की फ्लाइट से रवाना होगा। उन्होंने ने कहा कि भारत सरकार की ओर से कुछ देशों में से आने वाले विदेशियों पर विशेष नजर रखने की हिदायत की गई है जिनमें चीन, सिंगापुर, कोरिया, दुबई, इटली व अन्य देश शामिल हैं। होटल प्रबंधकों को भी हिदायत दी गई है कि उक्त देशों से कोई भी विदेशी यहां आता है तो उसकी जानकारी विभाग को दें।

डेराबस्सी में अब तक 43 लोगों की हो चुकी है जांच
सिविल अस्पताल की एसएमओ डॉ. संगीता जैन ने कहा कि सब डिवीजन में अब तक 43 लोगों की जांच की गई हैष हालांकि किसी में भी कोरोना के  लक्षण नहीं मिले हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें