उन्होंने ने कहा कि उक्त व्यक्ति चंडीगढ़-अंबाला हाईवे पर स्थित एक होटल में रुका था। सुबह आठ बजे सेहत विभाग की विशेष टीम होटल में पहुंच गई। टीम ने एक घंटा के करीब जांच की। विदेशी व्यक्ति में कोरोना का कोई भी लक्षण नहीं पाया गया और वह पूरी तरह से फिट है। उन्होंने कहा कि व्यक्ति व फैक्ट्री प्रबंधकों के साथ संपर्क कायम करने बाद उसे वापस भेज दिया।
वह आज शाम सात बजे की फ्लाइट से रवाना होगा। उन्होंने ने कहा कि भारत सरकार की ओर से कुछ देशों में से आने वाले विदेशियों पर विशेष नजर रखने की हिदायत की गई है जिनमें चीन, सिंगापुर, कोरिया, दुबई, इटली व अन्य देश शामिल हैं। होटल प्रबंधकों को भी हिदायत दी गई है कि उक्त देशों से कोई भी विदेशी यहां आता है तो उसकी जानकारी विभाग को दें।
डेराबस्सी में अब तक 43 लोगों की हो चुकी है जांच
सिविल अस्पताल की एसएमओ डॉ. संगीता जैन ने कहा कि सब डिवीजन में अब तक 43 लोगों की जांच की गई हैष हालांकि किसी में भी कोरोना के लक्षण नहीं मिले हैं।