फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरस: चीन से लौटे युवक को रखा गया निगरानी में, परिवार को भी बताए बचाव के उपाय

Fri, 31 Jan 2020 10:44 AM IST
खुशबू गोयल राजबीर सैनी, अमर उजाला, लालड़ू(मोहाली)
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
हाल ही में चीन से लौटे मोहाली के एक युवक को चिकित्सकों की निगरानी में रखा गया है। उसके परिवार को भी बचाव के उपाय बताए गए। चीन और अन्य देशों में फैले कोरोना वायरस को लेकर सेहत विभाग पूरी तरह सतर्क है। सीएचसी लालड़ू की एक टीम ने हाल ही में चीन से वापस लौटे एक संदिग्ध युवक की डॉक्टरी जांच करके उसको 28 दिनों के लिए मेडिकल निगरानी में रख लिया है।
विज्ञापन


लालड़ू मंडी की एक कॉलोनी में रहने वाला यह नौजवान चीन के सीजीयाजिओ वांग शहर में डॉक्टरी की पढ़ाई कर रहा है, जो 20 जनवरी को चीन से वापस लौटा था। इस नौजवान के चीन से वापस आने की जानकारी परिवार की ओर से सेहत विभाग को दी गई। वीरवार को इस युवक के घर मेडिकल अधिकारी डॉक्टर अंशु गर्ग और एमपीएचडब्ल्यूएफ गीता सैनी की दो सदस्यों की टीम ने पहुंचकर डॉक्टरी जांच की।



उसके पूरे परिवार को भी मास्क लगाकर रखने की सलाह दी। इसके बाद कोरोना वायरस के लक्षणों, सावधानियों व बचाव के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। डॉ. अंशु गर्ग ने बताया कि जांच में युवक तंदुरुस्त पाया गया है, पर सावधानी के लिए उसको चीन से वापस लौटने की तारीख से लेकर 28 दिनों के लिए मेडिकल निगरानी में रखा गया है।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

डॉक्टरों की टीम पूरी तरह सतर्क

एसएमओ सुखविंदर सिंह ने बताया कि कोरोना वायरस संबंधी सीएचसी की ओर से पूरी सतर्कता बरती जा रही है और अब तक कोई भी मामला सामने नहीं आया है। इसके लिए एक टीम भी बनाई है और सीएचसी में आइसोलेशन वार्ड भी तैयार किया गया है। कोरोना वायरस को लेकर डरने की कोई जरूरत नहीं है।

लेकिन लोग सावधानियां जरूर रखें। इसमें एक दूसरे से हाथ मिलाने से परहेज करें, हाथ अच्छी तरह साबुन से धोएं, मुंह पर बार-बार हाथ न लगाएं और खांसी, जुकाम, तेज बुखार, उल्टियां, सांस की तकलीफ होने पर तुरंत सरकारी अस्पताल में संपर्क करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें