कंटेनमेंट जोन एक गांव या वॉर्ड में 15 या इससे अधिक मामलों वाले क्षेत्र हैं। इसके साथ लगते गांवों या वॉर्ड का एक छोटा समूह भी हो सकता है। यहां एक बफर जोन होगा जो कंटेनमेंट जोन के आसपास एक केंद्रित क्षेत्र होगा और बफर जोन का दायरा 1 किलोमीटर तक का हो सकता है।
उन्होंने कहा कि कंटेनमेंट अवधि कम से कम 14 दिनों की होगी। अगर पिछले हफ्ते में कोई नया मामला नहीं आया या एक नया मामला है तो उक्त क्षेत्र को खोल दिया जाएगा। नहीं तो एक समय के लिए कंटेनमेंट की समय सीमा एक हफ्ते तक के लिए बढ़ा दी जाएगी।
नांदेड़ से लौटे सभी श्रद्धालु स्वस्थ: सिद्धू
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि श्री नांदेड़ साहिब से लौटे 4218 व्यक्तियों में से 1252 व्यक्ति कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए थे। उन सभी को स्वस्थ घोषित करके घर भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि पंजाब में ज्यादातर मामले बाहर के हैं।