फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरजेवाला ने रखी दस मांगे, बोले- ईएमआई, आयकर, जीएसटी भरने में जनता को मिले मोहलत

Mon, 23 Mar 2020 09:06 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
रणदीप सुरजेवाला (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

कांग्रेस ने कोरोना से लड़ रहे देश के स्वास्थ्य कर्मियों का धन्यवाद थाली बजाकर करने के लिए देश वासियों का आभार जताने के साथ ही केंद्र व हरियाणा सरकार के समक्ष दस मांगें भी रखी हैं। रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट कर जनता से जुड़ी मांगों को उठाया है।

विज्ञापन


उन्होंने लिखा है कि कोरोना के चलते मध्यमवर्गीय लोगों व वेतनभोगी वर्ग गंभीर समस्या से जूझ रहा है। मासिक ईएमआई उनकी अधिकतर सुविधाओं का रास्ता है। सरकार को ईएमआई स्थगित करनी चाहिए। आयकर, जीएसटी रिटर्न भरने की सीमा भी बढ़ाई जाए। सब हेल्थ कर्मियों की सुरक्षा के लिए उन्हें पर्सनल प्रोटेक्शन इक्विपमेंट्स - एन95 मास्क, दस्ताने, फेस शील्ड, गॉगल्स, हैंड कवर्स, रबर बूट्स, डिस्पोजेबल गाउंस दें।

डॉक्टर्स, नर्स एवं सपोर्टिंग स्टाफ को जान जोखिम में डालने पर उन्हें विशेष वित्तीय लाभ दिया जाना चाहिए। मरीजों के लिए वेंटिलेटर का इंतजाम करें। मरीजों के लिए आइसोलेशन बेड का इंतजाम करें ताकि इलाज भी हो और संक्रमण भी न फैले। जांच सुविधा कई गुना बढ़ाई जाए, क्योंकि 130 करोड़ नागरिकों के देश में आज तक केवल 16,109 मामलों में ही सैंपलों की जांच की गई है।
विज्ञापन


हैंड सैनिटाइजर्स, फेस मास्क और लिक्विड सोप की कालाबाजारी धड़ल्ले से हो रही है, उस पर कड़ी कार्रवाई हो। सब्जियों, दाल, आलू, प्याज आदि के रोज रेट बढ़ाने वालों के खिलाफ भी कदम उठाएं। सुरजेवाला ने दैनिक मजदूरी करने वाले लाखों लोगों, मनरेगा मजदूरों, एडहॉक-अस्थायी कर्मचारियों, श्रमिकों, किसानों व असंगठित क्षेत्र में काम करने वालों को संकट की घड़ी में सरकार नकद आर्थिक मदद दे। 

सरकार को कृषि क्षेत्र के लिए विशेष राहत पैकेज देना चाहिए। दुकानदार, व्यवसायी खासकर एमएसएमई भारी नुकसान में हैं। सरकार को विशेष राहत पैकेज देने के साथ उन्हें आवश्यक टैक्स ब्रेक, ब्याज माफी एवं देनदारियों पर छूट देनी चाहिए। सरकार फौरन इसकी घोषणा करे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें