फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में वैक्सीन संकट: कोरोना रोधी टीके का सारा स्टाक खत्म, शुक्रवार को नहीं हुआ टीकाकरण

Fri, 28 May 2021 11:03 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

पंजाब में कोरोना वैक्सीन का स्टॉक खत्म होने की वजह से शुक्रवार को टीकाकरण अभियान पर विराम लग गया। राज्य सरकार अब केंद्र की राह देख रही है। मौजूदा समय में कोवाक्सिन की 50000 खुराकें सुरक्षित रखी हैं लेकिन इनका इस्तेमाल कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज लेने वाले लाभार्थियों पर 31 मई तक करना है। 
विज्ञापन
कोरोना वैक्सीन (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब में कोरोना वैक्सीन का पूरा स्टाक खत्म हो चुका है। शुक्रवार को प्रदेश के किसी भी टीकाकरण केंद्र पर लोगों का टीका नहीं लगा। स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव हुस्नलाल ने बताया कि पंजाब में कोविड टीकाकरण अभियान पूरी तरह रुक गया है और राज्य के पास अब कोविड वैक्सीन उपलब्ध नहीं है। 

विज्ञापन


केंद्र सरकार ने पंजाब में वैक्सीन नहीं भेजी। इस संबंध में सरकार केंद्र से लगातार संपर्क किया जा रहा है और अब प्रदेश में टीकाकरण अभियान तभी संभव हो सकेगा जब वैक्सीन की अगली खेप मिलेगी। गौरतलब है कि 18 से 45 वर्ष की आयु वर्ग के लिए राज्य को अब तक ऑर्डर की गई 30 लाख खुराकों में से 4,29,780 प्राप्त हुई हैं। 1,14,190 खुराकों का अग्रिम भुगतान करने के बावजूद अभी तक कोवाक्सिन की कोई खुराक प्राप्त नहीं हुई।

उधर, पंजाब में कोविड वैक्सीनेशन के नोडल अधिकारी विकास गर्ग ने वैक्सीन का स्टाक खत्म हो जाने की पुष्टि की और बताया कि राज्य सरकार के पास इस समय कोवाक्सिन की 50000 डोज सुरक्षित हैं, जिनका उपयोग 31 मई वैक्सीन की दूसरी डोज लेने वाले व्यक्तियों पर किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

18 से 44 वर्ष की आयु वर्ग के लोगों के लिए और 45 साल से अधिक आयु वर्ग के लोगों के लिए स्वास्थ्य विभाग के पास इस समय वैक्सीन का स्टाक नहीं है। उल्लेखनीय है कि राज्य में एक जून से 18-44 साल के उम्र वर्ग के लिए टीकाकरण अभियान शुरू किया जाना है, जिसके लिए राज्य सरकार ने वैक्सीन की 30 लाख डोज की मांग की है।

केंद्र सरकार से वैक्सीन नहीं मिलने के बारे में विकास गर्ग ने बताया कि इस संबंध में केंद्र सरकार द्वारा शेडयूल जारी किया जाता है और उसी के हिसाब से वैक्सीन जारी होती है। पंजाब सरकार लगातार केंद्र से संपर्क में है। पंजाब के लिए वैक्सीन का कोटा बढ़ाने की भी मांग की जा रही है। उम्मीद है कि अगले महीने से बढ़कर मिलेगी। 

'अकाली दल को जो वैक्सीन मिली वे उसके पात्र' 
अकाली दल द्वारा राज्य में वैक्सीनेशन के लिए अपने कैंप लगाए जाने को लेकर पूछे गए एक सवाल के जवाब में गर्ग ने बताया कि केंद्र सरकार ने कुछ कोटा निजी अस्पतालों के लिए रखा है और निजी अस्पतालों को सीधे आपूर्ति की जा रही है। केंद्र ने ही इन अस्पतालों के लिए वैक्सीन के दाम भी निर्धारित किए गए हैं। निजी अस्पताल जिसे भी टीका लगाएंगे, उसका पूरा डाटा उन्हें देना होगा। अगर इस कोटे के तहत अकाली दल को वैक्सीन मिली है तो वह उसके पात्र हैं।

‘निजी अस्पतालों केंद्र के समक्ष आवेदन करें’
विकास गर्ग ने कहा कि राज्य सरकार भी निजी अस्पतालों को प्रोत्साहित कर रही है कि वे वैक्सीन हासिल करने के लिए केंद्र के समक्ष आवेदन करें। ताकि जो लोग वैक्सीन के लिए पैसा खर्च कर सकते हैं, उन्हें राज्य के निजी अस्पतालों में वैक्सीन की सुविधा मिल सके। पंजाब में इस समय 23 ऐसे सेंटर चल रहे हैं, जहां शुल्क पर वैक्सीन लगाई जा रही है। 

वैक्सीनेशन की राज्य में कहीं कालाबाजारी नहीं हो रही है और इसके वितरण की व्यवस्था पूरी तरह पारदर्शी है। निजी अस्पतालों को जारी होने वाली सप्लाई का भी पर्याप्त लॉट और नंबर दर्ज किया जाता है। निजी अस्पतालों ने कितनी वैक्सीन लगाई और किस दाम पर लगाई, इसका पूरा हिसाब रखा जा रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें