फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वैक्सीनेशन ः चौथे सत्र में चंडीगढ़ में 394 ने लगवाया टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। कोरोना टीकाकरण अभियान के चौथे सत्र में शुक्रवार को 394 स्वास्थ्यकर्मियों का टीकाकरण किया गया। चारों सत्र में टीकाकरण की यह सबसे बड़ी संख्या है। शुक्रवार को शहर में छह केंद्रों पर टीकाकरण किया गया। सिविल अस्पताल सेक्टर-45 में बने केंद्र पर लक्ष्य से अधिक 110 लाभार्थियों का टीकाकरण किया गया। यह संख्या भी अब तक एक केंद्र पर हुए टीकाकरण की सबसे बड़ी संख्या है। वहीं, जीएमएसएच-16 ने 100 लाभार्थियों के लक्ष्य को पूरा करने में सफलता प्राप्त की। हालांकि पीजीआई और जीएमसीएच-32 लक्ष्य से दूर रह गए। पीजीआई के दोनों केंद्रों पर क्रमश: 70 और 74 लाभार्थियों का टीकाकरण किया गया जबकि जीएमसीएच-32 ने एक बार फिर निराशाजनक प्रदर्शन किया। यहां बने दोनों केंद्रों पर क्रमश: 20-20 स्वास्थ्यकर्मियों को टीका लगाया। उधर, एयरफोर्स स्टेशन पर 10 लोगों को टीका लगाया गया।
विज्ञापन

स्वास्थ्य निदेशक डॉ. अमनदीप कौर कंग ने बताया कि सिविल अस्पताल सेक्टर-45 में निजी अस्पतालों के डॉक्टरों का पंजीकरण कर उनका टीकाकरण करने का निर्देश दिया गया था, जिससे यहां पर लाभार्थियों की संख्या बढ़ गई है। यह सकारात्मक संकेत है। निजी डॉक्टर भी टीकाकरण से काफी उत्साहित हैं।
बॉक्स
सोमवार से 10 केंद्रों पर होगा टीकाकरण
सोमवार से शहर में टीकाकरण केंद्रों की संख्या छह से बढ़ाकर 10 कर दी जाएगी। डॉक्टर कंग ने बताया कि पीजीआई में चार, सिविल अस्पताल मनीमाजरा में एक, जीएमएसएच-16 में दो, जीएमसीएच-32 में दो और सेक्टर-45 के सिविल अस्पताल में एक केंद्र का संचालन किया जाएगा। इन सभी केंद्रों पर एक दिन में 100-100 लाभार्थियों को टीका लगाने का लक्ष्य रहेगा। सिविल अस्पताल मनीमाजरा में एक केंद्र और जीएमएसएच-16 में दूसरे केंद्र की शुरुआत शनिवार को ही हो जाएगी। पीजीआई में शनिवार को टीकाकरण नहीं होगा, यहां अगला टीकाकरण सत्र सोमवार को आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन

बॉक्स
जारी है काउंसिलिंग
डॉक्टर कंग ने बताया कि टीकाकरण सत्र के साथ ही काउंसलिंग का क्रम भी जारी है। लाभार्थी अपने सहयोगियों से संपर्क कर लगातार उन्हें जागरूक कर रहे हैं। वहीं चिकित्सा अधिकारी अपने कर्मचारियों से मिलकर उन्हें टीकाकरण से जुड़ी जानकारियां देकर टीकाकरण करवाने की सलाह दे रहे हैं। इसका असर दिखाई देने लगा है।
विज्ञापन

बॉक्स
चौथे सत्र में कहां कितनों का टीकाकरण
पीजीआई (दो केंद्र) 144
जीएमसीएच-32 (दो केंद्र) 40
जीएमएसएच-16 (एक केंद्र) 100
सिविल अस्पताल-45 (एक केंद्र) 110
एयर फोर्स स्टेशन 10
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें