फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गृह मंत्री अमित शाह के साथ बैठक में फैसला, गुरुग्राम-फरीदाबाद समेत पांच जिलों में बढ़ेगी कोरोना की जांच

Fri, 03 Jul 2020 12:55 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

  • गृह मंत्री अमित शाह के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में हरियाणा सरकार ने दी जानकारी
  • बिना लक्षण वाले कोरोना मरीजों पर ध्यान देने और वेंटिलेटर्स की संख्या बढ़ाने पर जोर 
विज्ञापन
अमित शाह (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा सरकार कोरोना से ज्यादा प्रभावित राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के पांच जिलों पर अब विशेष ध्यान देने जा रही है। इन जिलों में कोविड-19 के लिए टेस्टिंग ज्यादा की जाएगी। आईसीयू बेड, वेंटीलेटर आदि की सुविधाओं को भी बढ़ाया जाएगा। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक में यह निर्णय लिया।

विज्ञापन


सीएम मनोहर लाल के साथ उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने इसमें हिस्सा लिया। बैठक के बाद सीएम व डिप्टी सीएम ने बताया कि गुरुग्राम, फरीदाबाद, सोनीपत, रोहतक और झज्जर जिलों में कोरोना से निपटने के लिए दिल्ली जितने इंतजाम किए जाएंगे। इन जिलों में मौजूद सुविधाओं के बारे में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान चर्चा की गई।


यह भी पढ़ें- इन एप से रहें सावधान! पुलिस को जारी करनी पड़ी एडवाइजरी, वरना बैंक खाता हो जाएगा खाली
विज्ञापन


दुष्यंत चौटाला ने कहा कि हाल ही में उत्तर प्रदेश में बिना लक्षण वाले तीन मरीजों की 24 घंटे के भीतर ही ऑक्सीजन स्तर अचानक कम होने से मौत हुई है। इसको ध्यान में रखते हुए हरियाणा में भी तैयारी अब ऐसी होनी चाहिए कि बिना लक्षण वाले मरीजों को ऑक्सीजन की सुविधा तुरंत दी जा सके।

उन्होंने ऑक्सीमीटर के जरिये मरीजों के ऑक्सीजन के स्तर पर नजर रखने की आवश्यकता पर जोर दिया। सीएम ने कहा कि एनसीआर में कोरोना से निपटने के लिए केंद्र, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश सरकार अब मिलकर काम कर रही हैं। इसका असर बीते तीन दिनों में कोरोना के मामले कम होने के रूप में देखने को मिला है। 

हरियाणा में प्लाज्मा थेरेपी की सुविधा दी जा रही है और स्वास्थ्य विभाग इसके विस्तार पर काम कर रहा है। सरकार के प्रयासों से हरियाणा में मरीजों के ठीक होने की दर लगातार बढ़ रही है। हरियाणा के दो जिलों में कोरोना टेस्टिंग में पॉजिटिव आने की दर 10 प्रतिशत से ज्यादा है। उन्होंने कहा कि केंद्र और आईसीएमआर की गाइडलाइन के मुताबिक जितने बेड और आईसीयू आदि चाहिए हों, हरियाणा में उनके हिसाब से 85-90 प्रतिशत मानक पूरे हो रहे हैं।

विज्ञापन

1000 नए प्लस ऑक्सीमीटर वितरित किए जाएंगे : सीएम

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा है कि सात दिनों में हरियाणा में कोविड-19 की रिकवरी रेट 70.75 प्रतिशत रहा है। पहले यह  32 प्रतिशत तक पहुंच गई थी। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के गुरुग्राम, फरीदाबाद, सोनीपत और झज्जर जिलों में सात दिनों में कोविड-19 के 2724 सक्रिय मामले हैं, इसके अलावा 2110 नए मामले आए हैं। 30 जून 2020 तक हरियाणा में कोविड-19 के सक्रिय मामलों की संख्या 35,000 से अधिक होने का अनुमान था, लेकिन कोविड-19 के संक्रमण को रोकने के लिए किए गए प्रबंधों के चलते यह 15,500 तक पहुंची।

सीएम मनोहर लाल केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग से बातचीत कर रहे थे। मनोहर लाल ने कहा कि कोविड-19 के प्रतिदिन किए जाने वाले रैपिड टेस्ट 4000 से बढ़ाकर 5000 कर दिए हैं। अकेले गुरुग्राम में ही 3500 रैपिड टेस्ट किए जा रहे हैं। एनसीआर के अन्य जिलों में भी रैपिड टेस्टिंग शुरू की जाएगी। उन्होंने बताया कि गुुरुग्राम को स्थिति को देखते हुए वहां पर 17 एग्रेसिव कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं। लोग अपने शरीर में स्वयं ऑक्सीजन की जांच कर सकें, इसके लिए हरियाणा में 1500 पल्स ऑक्सीमीटर वितरित किए गए हैं।

इसके अलावा, 1000 पल्स ऑक्सीमीटर अतिरिक्त वितरित किए जाएंगे। प्रदेश में आईसीयू बेडों की संख्या 1061 है। कोविड-19 व आइसोलेशन बेड की संख्या 15,900 है। सीएम ने बताया कि अब औद्योगिक गतिविधि लगभग सामान्य स्थिति की ओर बढ़ रही है। औद्योगिक क्षेत्र में बिजली की खपत लगभग 82 प्रतिशत तक पहुंचने लगी है। सीएम ने बताया कि जीएसटी व अन्य राजस्व गतिविधियां भी पहले की तरह सामान्य स्थिति की ओर बढ़ रही हैं। इसी प्रकार वैट संग्रहण 75 प्रतिशत हो गया है। स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज अंबाला से वीडियो कांफ्रेसिंग में जुड़े।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें