फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोनाः यूटी सचिवालय पहुंचा महामारी का खौफ, 15 विभागों में ऑड-ईवन से काम करेंगे कर्मी

Wed, 08 Jul 2020 12:18 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
विज्ञापन
चंडीगढ़ में एकाएक कोरोना के मामले तेजी से बढ़ने लगे हैं। यूटी सचिवालय से सटे सेक्टर-9 स्थित एडीशनल डीलक्स बिल्डिंग में कोरोना के मरीजों के मिलने के बाद प्रशासन ने अपने 15 विभागों में ऑड-ईवन सिस्टम को लागू कर दिया है। इसके बाद से अब जिन कर्मचारियों की लिस्ट जारी की गई है, वह एक दिन छोड़कर ड्यूटी पर आएंगे।
विज्ञापन


मंगलवार को इस्टेब्लिशमेंट सेक्रेटरी डॉ. हरीश नैयर की तरफ से प्रशासन के 15 विभागों के लिए एक रोस्टर जारी किया गया। इसमें ऑड-ईवन के हिसाब से कर्मचारियों को दफ्तर बुलाए जाने की जानकारी दी गई है। आदेश को 30 जुलाई तक के लिए लागू किया गया है।

प्रशासन के जिन 15 विभागों में ऑड-ईवन सिस्टम लागू किया गया है उनमें टेक्निकल एजुकेशन ब्रांच, मिसलेनियस और आरटीआई ब्रांच, हेल्थ ब्रांच, लोकल गवर्नमेंट ब्रांच, ज्युडिशियल ब्रांच, पर्सोनल, ट्रेनिंग और इस्टेब्लिशमेंट ब्रांच, पुलिस ब्रांच, विजिलेंस-प्रोटोकॉल और फूड सप्लाई ब्रांच, कैश ब्रांच, अकाउंट ब्रांच, फाइनेंस ब्रांच, लेबर एंड एंप्लॉयमेंट/कॉरपोरेशन/ट्रांसपोर्ट/प्रेस प्रिंटिंग एंड स्टेशनरी ब्रांच, एस्टेट-1 ब्रांच, एस्टेट-2 ब्रांच, आर एंड जे ब्रांच शामिल हैं। इन विभागों में से आधे कर्मचारी ऑड तिथियों के दिन काम पर आएंगे, जबकि आधे ईवन तिथियों के दिन ड्यूटी करेंगे।
विज्ञापन


कर्मचारियों के लिए जारी की गईं हिदायतें
प्रशासन की तरफ से कर्मचारियों के लिए कुछ सख्त हिदायतें भी जारी की गईं हैं। आदेशों में कहा गया है कि अधिकारी व ब्रांच इंचार्ज जरूरत पड़ने पर इनमें से किसी भी कर्मचारी को रोस्टर के अलावा भी बुला सकेंगे। कोई भी कर्मचारी अपने इंचार्ज को बिना जानकारी दिए बगैर वर्क स्टेशन को नहीं छोड़ सकता है।

प्रशासन ने यह आदेश कोरोना वायरस के फैलते संक्रमण को देखते हुए लिया है। बीते रविवार को शिक्षा विभाग में कार्यरत एक कर्मचारी में कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद से शिक्षा विभाग के सभी दफ्तरों को बंद कर दिया गया है। अधिकारियों को डर है कि एडीशनल डीलक्स बिल्डिंग का संक्रमण कहीं यूटी सचिवालय में न पहुंच जाए, इसलिए कर्मचारियों को अब एक दिन छोड़कर ऑफिस बुलाने का फैसला लिया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें