हरियाणा प्रदेश में 46,410 कोरोना पॉजिटिव के मामले हैं। इसमें से 38,939 मरीज ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं। प्रदेश का 83.90 रिकवरी प्रतिशत है, जबकि प्रदेश भर में 6943 एक्टिव केस है। हरियाणा में 538 लोगों की मौत हो चुकी है। जिसमें से 378 पुरुष है और 150 महिलाएं है। जबकि कोरोना को लेकर टिवनसिटी में मरीजों की रिकवरी प्रतिशत निचले पायदान पर है।
गुड़गांव 91.95 रिकवरी प्रतिशत के साथ पहले, फरीदाबाद 90.84 के साथ दूसरे व झज्जर 90.73 रिकवरी प्रतिशत के साथ तीसरे पायदान पर है। वहीं यमुनानगर की बात करें तो जुलाई माह से कोरोना के मामलों में इजाफा तो हुआ, मरीजों के मौतों का आंकड़ा भी बढ़ा है। रविवार तक 14 मौतों और 432 लोगों की 51.26 रिकवरी प्रतिशत के साथ प्रदेश में 21वें स्थान पर हैं। जबकि आखिरी पायदान पर 51.16 रिकवरी प्रतिशत के साथ 22वें स्थान पर है।
16 दिनों में आए 422 पॉजिटिव केस
हरियाणा राज्य में कोरोना मामलों में इजाफा हो रहा है। अनलॉक-01 के बाद से कोरोना की चैन लगातार बढ़ रही है। टिवनसिटी में भी जून, जुलाई व अगस्त में कोरोना मरीजों का आंकड़ा बढ़ा है। यहीं नहीं मरीजों की मौत भी जुलाई व अगस्त माह में अधिक हुई है। जून माह में मात्र 124 केस थे। जुलाई में 329 पॉजिटिव केस आए थे। लेकिन, अगस्त माह के इन 16 दिनों में ही 422 केस मिले हैं। यहीं हालात रहे तो अगसत माह में यह आंकड़ा एक हजार से पार होगा।
महेंद्रगढ़ और चरखी दादरी में हुई एक-एक मौत
हरियाणा राज्य में महेंद्रगढ़ और चरखी दादरी में लगभग छह माह में कोरोना से एक-एक ही मौत हुई है। फरीदाबाद में 153 व गुड़गांव में 131 मौत हुई है। सोनीपत में 42, रेवाड़ी में 14, अंबाला में 21, रोहतक 24, पानीपत 34, करनाल 13, हिसार व पलवल में 10-10 मौतें हुई है। जबकि पंचकुला में 04, महेंद्रगढ़ में 01, झज्जर 13, भिवानी 08, कुरूक्षेत्र 14, नूह 12, सिरसा 09, यमुनानगर 14, फतेहबाद 04, कैथल 02 व जिंद में 06 मौतें हुई हैं।
हरियाणा के सभी जिलों का रिकवरी प्रतिशत
प्रदेशभर के जिलों में कोरोना के मरीज बढ़ रहे हैं। इन जिलों के स्वास्थ्य अधिकारियों की मेहनत रंग लाई है। तो कही पर मेहनत के बाद भी मरीजों में रिकवरी का प्रतिशत बढ़ रहा है। यदि सभी जिलों द्वारा स्टेट को भेजी गए बुलेटिन पर नजर डाले तो फरीदाबाद में कोरोना मरीजों का रिकवरी प्रतिशत 90.84, गुड़गांव 91.85, सोनीपत 87.34, रेवाड़ी 84.06, अंबाला 84.97, रोहतक 78.65, पानीपत 66.09, करनाल 72.19, हिसार 92.08, पलवल 88.94, पंचकूला 61.70, महेंद्रगढ़ 72.85, झज्जर 90.73, भिवानी 88.32, कुरुक्षेत्र 63.04, नूह 87.82, सिरसा 51.16, यमुनानगर 51.26, फतेहबाद 69.57, कैथल 64.71, जींद 78.18 व चरखी दादरी में कोरोना रिकवरी प्रतिशत 64.65 है।
जांच की गति तेज होने से ही टिवनसिटी में मरीजों का आंकड़ा बढ़ रहा है। मरीज ठीक होकर अपने घर भी जा रहे हैं। जिन लोगों की मौत जिले में हुई वह किसी न किसी बीमारी से पीड़ित रहे हैं। जिले सैंपल लेने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है।
- डॉ. विजय दहिया, सीएमओ