फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नई व्यवस्थाः चंडीगढ़ में अब कोरोना मरीजों के इलाज के साथ काउंसलिंग भी होगी, निर्देश जारी

Tue, 04 Aug 2020 11:24 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (जीएमसीएच) सेक्टर-32 चंडीगढ़ में भर्ती कोरोना के संक्रमित मरीजों का इलाज करने के साथ उनकी काउंसलिंग भी की जाएगी। इसका मकसद कोरोना संक्रमितों के तनाव को कम करना है।
विज्ञापन


बता दें कि रविवार को अस्पताल में भर्ती कोरोना पॉजिटिव एक वृद्ध मरीज ने पांचवीं मंजिल से छलांग लगाकर जान दे दी थी। वह बेहद तनाव में था। ऐसी स्थिति को देखते हुए अस्पताल प्रशासन ने सोमवार को डायरेक्टर प्रिंसिपल के साथ बैठक कर यह निर्णय लिया है, जिसमें तय किया गया है कि अस्पताल में भर्ती मरीजों को मोटिवेट करने का प्रयास किया जाएगा।

वार्ड में उनके साथ सकारात्मक चर्चा की जाएगी। नर्सिंग स्टाफ उन्हें योग, मेडिटेशन और एक्सरसाइज के बारे में बताएंगे, जिससे वे अस्पताल में भर्ती रहने के दौरान व्यस्त रहें और उनकी मानसिक स्थिति मजबूत बनी रहे। डायरेक्टर प्रिंसिपल डॉ. बीएस चवन ने बैठक के दौरान सभी डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ के लिए दिशा-निर्देश जारी किए।
विज्ञापन


इसमें कहा गया कि कोरोना के मरीजों को लेकर बेहद सजग रहें। उनके हाव-भाव और गतिविधियों पर नजर रखें। किसी तरह की नकारात्मक स्थिति नजर आते ही इसकी सूचना अस्पताल प्रशासन को दें ताकि समय रहते उनकी काउंसलिंग कर तनाव को कम किया जा सके। उन्होंने अस्पताल के साइकेट्रिक डिपार्टमेंट से सहयोग लेने की बात कही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें