फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा : 12 जिलों में संक्रमण दर 10 फीसदी से नीचे, इन 10 जिलों ने बढ़ाई चिंता

Sun, 30 May 2021 10:24 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

पलवल, गुरुग्राम, झज्जर और नूंह में संक्रमण दर पांच फीसदी से नीचे है। रोहतक में सबसे अधिक 19.39 प्रतिशत संक्रमण दर है। उधर, पिछले 15 दिनों में प्रदेश में कोरोना के मामलों में कमी आ रही है।
विज्ञापन
कोरोना की जांच के लिए सैंपल लेता स्वास्थ्य कर्मी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा में कोरोना की दूसरी लहर का असर कम होने लगा है। इसके बावजूद 10 जिलों ने चिंता बढ़ा दी है। इन जिलों में संक्रमण दर 10 फीसदी से अधिक है। खास बात यह है कि दिल्ली-एनसीआर के जिले गुरुग्राम और फरीदाबाद में संक्रमण दर क्रमश: 3.60 व 8.49 फीसदी है, जो हिसार और सिरसा से बेहतर है। 

विज्ञापन


वहीं राहत की बात यह है कि प्रदेश के 12 जिलों में कोरोना की संक्रमण दर 10 फीसदी से नीचे आ चुकी है, जबकि चार जिलों में संक्रमण दर 5 प्रतिशत से भी नीचे आ गई है। अब केवल 10 जिले ऐसे हैं, जहां पर कोरोना की दर 10 प्रतिशत से अधिक है। हिसार, फतेहाबाद और सिरसा समेत जीटी बेल्ट के कुछ जिलों में भी संक्रमण दर दस प्रतिशत से अधिक है। 

गौरतलब है कि अब तक दोनों लहरों में गुरुग्राम और फरीदाबाद में कोरोना के सबसे अधिक केस सामने आते रहे हैं लेकिन अब यहां केस काफी कम हो गए हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से 22 से 28 मई तक की साप्ताहिक रिपोर्ट में ये खुलासा हुआ है। रिपोर्ट के अनुसार, पिछले 15 दिनों में हरियाणा में तेजी से केसों में गिरावट आ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 से 10 प्रतिशत के बीच वाले जिले

5 से 10 प्रतिशत के बीच के जिलों की बात करें तो फरीदाबाद में 8.49, अंबाला 8.47, सोनीपत 6.58, चरखी दादरी 6.79, कुरुक्षेत्र 7.45, महेंद्रगढ़ 5.82, करनाल 5.40 और कैथल 5.35 प्रतिशत संक्रमण दर है। 

5 फीसदी से नीचे वाले जिले 
प्रदेश के चार जिलों में संक्रमण दर 5 फीसदी से नीचे है। पलवल में 4.67, गुरुग्राम 3.60, झज्जर 2.87 और नूंह 1.12  प्रतिशत ही संक्रमण दर है। 

रोहतक में सबसे अधिक 19.39 प्रतिशत संक्रमण दर 
हरियाणा में रोहतक जिले में लोग सबसे ज्यादा कोरोना की चपेट में आ रहे हैं। रोहतक की संक्रमण दर 19.39 प्रतिशत है। इसके बाद फतेहाबाद 17.15, सिरसा 15.61, पानीपत 11.87, रेवाड़ी 11.76, भिवानी 14.66, जींद 12.82, पंचकूला 12.49, यमुनानगर 11.38 और हिसार में कोरोना की संक्रमण दर 10.98 प्रतिशत है।

पिछले कुछ दिनों में हरियाणा में केस कम आ रहे हैं। उम्मीद है कि आने वाले दिनों में केसों में और कमी आएगी और दूसरी लहर से पार पा लेंगे। बावजूद इसके लोगों को सावधानी नहीं छोड़नी चाहिए। कोरोना को सावधानी से ही जीता जा सकता है। - डॉ. उषा गुप्ता, निदेशक, स्वास्थ्य विभाग।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें