फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना पॉजिटिव ने मनाई शादी की सालगिरह, पार्टी में शराब और मुर्गा परोसा, एफआईआर के आदेश

Sun, 26 Apr 2020 11:57 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
चंडीगढ़
विज्ञापन

जीएमसीएच- 32 के कोरोना पॉजिटिव वार्ड अटेंडेंट ने 16 अप्रैल को अपने भाई और 17 अप्रैल को अपनी शादी की सालगिरह की पार्टी की थी। शादी की सालगिरह पार्टी में 40 से 45 मेहमान शामिल हुए थे। इसके अलावा पार्टी में चिकन और शराब का भी जमकर इस्तेमाल हुआ था।

विज्ञापन


डीजीपी संजय बेनीवाल ने जीएमसीएच-32 के कर्मचारी के खिलाफ लापरवाही के आरोप में केस दर्ज करने के आदेश दिए हैं।

शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने वार्ड अटेंडेंट के संपर्क में आने वाले 118 लोगों को होम क्वारंटीन किया जबकि शुक्रवार को 18 लोगों को क्वारंटीन किया था। स्वास्थ्य विभाग ने शानिवार को वार्ड अटेंडेंट का यात्रा इतिहास निकाला तो कई तथ्य सामने आए।

पहली जानकारी मिली कि 16 व 17 अप्रैल को घर में पार्टी की थी। पार्टी में शराब व चिकन भी मंगवाया गया था। वह खुद इंडस्ट्रियल एरिया से शराब लेकर आया था। वहीं, पार्टी के लिए सेक्टर 29 स्थित दुकान से मीट खरीदा था।
 
टीम ने दुकानदार व उसके परिवार को भी क्वारंटीन कर दिया है। इस दौरान वार्ड अटेंडेंट सेक्टर 52 निवासी अपनी बहन से भी मिलने गया था। रविवार को टीम बहन की घर भी जाएगी।

जीएमसीएच-32 में कार्यरत धनास निवासी एक अन्य वार्ड अटेंडेंट को उसने चेक दिया था। टीम ने धनास जाकर वार्ड अटेंडेंट व उसके परिवार को भी क्वारंटीन कर दिया।
 
शनिवार शाम को हुई बैठक में प्रशासनिक व पुलिस के अधिकारियों ने इसे कर्मचारी की बड़ी लापरवाही मानी। उसके बाद शाम को डीजीपी ने कर्मचारी के खिलाफ केस दर्ज करने के निर्देश दे दिए।

136 लोग क्वारंटीन, चंडीगढ़ में पहली बार इतनी बड़ी कार्रवाई

वार्ड अटेंडेंट बापूधाम कॉलोनी में तीन मंजिल मकान में रहता है। जीएमसीएच- 32 से सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम शुक्रवार देर रात मरीज के घर पहुंची। जहां ग्राउंड फ्लोर पर 7, पहली मंजिल पर 4 और ऊपरी तल पर 7 लोगों को क्वारंटीन किया गया।
 
शनिवार सुबह एडिशनल कमिश्नर व नोडल अधिकारी अनिल गर्ग के नेतृत्व में तीन टीम बापूधाम पहुंची। इस दौरान मकान नंबर 531 से 537 तक 118 लोगों को क्वारंटीन किया।
 
टीम ने दो दिन में 136 लोगों को होम क्वारंटीन किया। यह पहली बार है जब एक मरीज के संपर्क में आने पर इतनी बड़ी संख्या में लोगों को क्वारंटीन किया गया है। टीम के अनुसार अभी कुछ और भी लोग हैं, जो मरीज के संपर्क में आए थे। इन्हें रविवार को क्वारंटीन किया जाएगा।
विज्ञापन

जिस डॉक्टर से ली बुखार की दवा, उसे भी किया क्वारंटीन

एडिशनल कमिश्नर ने बताया कि पीड़ित को 2 दिन पहले बुखार आया था। वार्ड अटेंडेंट ने पास के ही एक डॉक्टर से बुखार की दवा ले ली थी। तबीयत ठीक नहीं लगी तो उसने जीएमसीएच-32 में जांच करवाई।
 
रिपोर्ट में नरेंद्र कोरोना पॉजिटिव आया। वार्ड अटेंडेंट का कहना था कि वह डॉक्टर के पास गया था, जबकि डॉक्टर का कहना था कि वार्ड अटेंडेंट उसके पास नहीं आया। आखिरकार टीम ने डॉक्टर व उसके परिवार को भी क्वारंटीन कर दिया।

एक मकान में काफी संख्या में रहे लोग, एक घर से 23 लोग क्वारंटीन
एडिशनल कमिश्नर ने बताया कि बापूधाम में एक मकान में काफी संख्या में लोग रहते हैं। मकान नंबर 535 में ही केवल 23 लोगों को क्वारंटीन किया गया। केवल वार्ड अटेंडेंट के ही घर से 18 लोगों को क्वारंटीन किया गया। टीम के अनुसार मकान नंबर 532 में 13 लोगों को क्वारंटीन किया गया है।

बापूधाम कालोनी कोरोना प्रभावित इलाका घोषित
प्रशासन ने बापूधाम कालोनी को कोरोना प्रभावित इलाका घोषित कर दिया है। इस संबंध में डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट मनदीप सिंह बराड़ की तरफ से आदेश जारी किए गए हैं।
 
बैठक में अधिकारियों ने तय किया कि मरीज काफी संख्या में आसपास के लोगों के संपर्क में था। घरों में काफी संख्या में लोग रहते हैं। ऐसे में वायरस फैलने का खतरा ज्यादा है। इसलिए प्रशासन ने बापूधाम कालोनी के 100 ब्लॉक सील करने का फैसला लिया है। ताकि इन ब्लॉक में राह रहे लोग अपने से ही होम क्वारंटीन हो जाएं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें