फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना का असर : चंडीगढ़ में इस बार नहीं होगा गुलदाउदी शो, रोज फेस्टिवल पर भी आशंका

Mon, 14 Dec 2020 10:53 AM IST
निवेदिता शर्मा नवदीप मिश्रा, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
चंडीगढ़ का गुलदाउदी शो। - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

चंडीगढ़ में 35 साल पहले शुरू हुआ गुलदाउदी शो इस बार नहीं होगा। कोरोना संक्रमण के कारण नगर निगम ने इस साल यह आयोजन नहीं करने का फैसला लिया है। 35 साल में यह तीसरा मौका है जब गुलदाउदी शो को रद्द किया गया है। 

विज्ञापन


1985 में शुरू हुआ गुलदाउदी शो हर साल दिसंबर माह में आयोजित करवाया जाता है। गुलदाउदी की लगभग 250 से ज्यादा प्रजातियां देखने के लिए भीड़ उमड़ती है। इस दौरान निगम की तरफ से विभिन्न प्रतियोगिताएं भी करवाई जाती हैं। पौधों और फूलों से प्रेम करने वाले लोग इस प्रतियोगिता में शामिल होते हैं। 


1987 तक चंडीगढ़ के लेजरवैली पार्क में ही इस शो का आयोजन किया जाता था। उसके बाद इस शो को सेक्टर 33 के टैरेस गार्डन में स्थानांतरित किया गया। उस दौरान बारिश इतनी ज्यादा हो गई कि इस शो का आयोजन नहीं करवाया जा सका। वर्ष 1998 में भी मौसम ने अड़चन डाली। वहीं कुछ राजनीतिक विवाद के कारण भी यह शो नहीं हो सका था। अब इस कड़ी में 2020 भी जुड़ गया है।
विज्ञापन


49 साल बाद रोज फेस्टिवल के आयोजन पर भी संशय 
कोरोना महामारी के कारण 49 साल बाद रोज फेस्टिवल के आयोजन पर भी संशय बना हुआ है। वर्ष 1970 से शुरू हुआ रोज फेस्टिवल भी इस बार कोरोना महामारी की भेंट चढ़ सकता है। निगम अधिकारियों का कहना है कि गुलदाउदी शो के बाद रोज फेस्टिवल होने की उम्मीद भी लगभग न के बराबर है। इससे पहले एक बार रोज फेस्टिवल का आयोजन नहीं हो सका था। रोज फेस्टिवल में गुलाब की 800 से ज्यादा प्रजाति देखने को मिलती हैं। चंडीगढ़ के लिए यह एक उत्सव की तरह होता है। 

गुलदाउदी शो में मिलते हैं यह पुरस्कार 
गुलदाउदी शो में किंग ऑफ द शो, क्वीन ऑफ द शो, प्रिंस ऑफ द शो, प्रिंसेज ऑफ द शो के अलावा बेस्ट फ्लावर ऑफ द शो के पुरस्कार दिए जाते हैं।

गुलदाउदी की यह प्रजातियां रिझाती हैं
रेड वाइन, डेकोरेटिव पिंग, सुपर ग्लो, किकू ब्लोकी, कोका सूजन, महात्मा गांधी, कस्तूरबा गांधी, मिस इंडिया, स्नो बॉल, चंद्रमा, सन, गोल्डन जुबली, सिल्वर जुबली, राजा, कवर गर्ल, सोनार बंगला, सिल्क वरोकल, ड्रीम कैस्टल।

कोरोना महामारी के कारण इस बार गुलदाउदी शो नहीं करने का फैसला लिया गया है। वहीं रोज फेस्टिवल पर संशय है। क्यों कि हालात ऐसे रहे तो इस आयोजन को भी स्थगित करना होगा। -केपी सिंह, एसई, हॉर्टिकल्चर

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें