फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा में तेजी से बढ़ रहा कोरोना: रविवार को 92 केस, अकेले गुरुग्राम में 68 मामले, पंचकूला में ओमिक्रॉन की दस्तक

Sun, 26 Dec 2021 08:36 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

हरियाणा में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। गुरुग्राम में संक्रमण की रफ्तार सर्वाधिक है। रविवार को पंचकूला में ओमिक्रॉन वैरिएंट का पहला मामला सामने आया है। प्रदेश में 472 कुल सक्रिय मरीज हैं। रविवार को 92 संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा में कोरोना के मामलों में तेजी से वृद्धि दर्ज की जा रही है। रविवार को रिकॉर्ड 92 नए मरीज मिले हैं। अकेले गुरुग्राम में 68 का आंकड़ा है। अधिक केस आने से अब एक दिन की संक्रमण दर 0.32 और कुल 5.36 फीसदी हो गई है। इस समय प्रदेश में कोरोना के कुल एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर 472 पहुंच गई है। इनमें से 242 मरीज होम आइसोलेशन में हैं और शेष अस्पतालों में इलाज ले रहे हैं। 

विज्ञापन


नए केसों की बात करें तो अंबाला में 10, फरीदाबाद-पंचकूला-यमुनानगर में 4-4 और रोहतक व पानीपत में 1-1 कोरोना का नया मरीज मिला है। पिछले एक सप्ताह में प्रदेश में नए केस बढ़े हैं। सबसे अधिक मामले गुरुग्राम में ही मिल रहे हैं। आंकड़ों के अनुसार शनिवार को 90, शुक्रवार को 79, गुरुवार को 46 केस मिले थे। 

पंचकूला में ओमिक्रॉन वैरिएंट का पहला मामला
पंचकूला में रविवार को ओमिक्रॉन से संक्रमित पहला मरीज मिला है। यहां अमेरिका (यूएस) से आई 23 वर्षीय कालका हाउसिंग बोर्ड निवासी युवती ओमिक्रॉन वैरिएंट से संक्रमित पाई गई है। इस युवती का सैंपल जीनोम स्वीकेंसिंग के लिए दिल्ली भेजा गया था। इसी के साथ हरियाणा में ओमिक्रॉन संक्रमित मरीजों की संख्या नौ हो गई है। 
विज्ञापन


बढ़ाई जाएगी टीकाकरण की रफ्तार: विज
हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि हरियाणा में भी केंद्र के निर्देशानुसार 15 से 18 वर्ष की आयु के बच्चों का टीकाकरण, सभी स्वास्थ्य कर्मियों, अग्रिम पंक्ति के कर्मियों और 60 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्तियों के लिए बूस्टर डोज दी जाएगी। साथ ही टीकाकरण की रफ्तार को लगातार बढ़ाया जाएगा। एक जनवरी से दोनों डोज नहीं लेने वालों को सार्वजनिक स्थानों पर नहीं जाने दिया जाएगा। किसी भी समारोह में 200 से ज्यादा लोग एकत्रित नहीं होंगे। बाकायदा इसके चेकिंग होगी और नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें