फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलर्ट : खतरनाक हुआ कोरोना, 24 घंटे में पंजाब में नौ की मौत, 3922 नए संक्रमित मिले 

Mon, 10 Jan 2022 12:13 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़

सार

13.77 प्रतिशत पहुंची संक्रमण दर, पटियाला अभी भी हॉटस्पॉट। 10 की हालत गंभीर, 16343 हुए सक्रिय मामले।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब में कोरोना संक्रमण अब खतरनाक हो गया है। सूबे में रविवार को 24 घंटे में इस साल रिकॉर्ड 9 लोगों की संक्रमण से मौत हो गई। 3922 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। राज्य की संक्रमण दर बढ़कर 13.77 प्रतिशत पहुंच गई है। 10 संक्रमितों की हालत गंभीर बनी हुई है। सक्रिय मामले 16343 हो गए हैं। पटियाला अभी भी हॉटस्पॉट बना हुआ है।

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के अनुसार सूबे में 17012579 लोगों के नमूने लिए जा चुके हैं, जिनमें 621419 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है। अब तक सूबे में संक्रमण से 16675 लोगों की मौत दर्ज की जा चुकी है। कुल 9 हुई मौतों में सबसे अधिक 3 पटियाला जिले में दर्ज की गई हैं। अमृतसर, होशियारपुर, लुधियाना, मोहाली, पठानकोट और संगरूर में 1-1 मौत शामिल हैं।

संक्रमण के मामले में भी पटियाला नंबर वन बना हुआ है। यहां 768, मोहाली में 750, लुधियाना में 509, अमृतसर में 305, जालंधर में 292, पठानकोट में 256, बठिंडा में 204, होशियारपुर में 132, गुरदासपुर में 118, फतेहगढ़ साहिब में 108, रोपड़ में 106 संक्रमित पाए गए हैं। अन्य 11 जिलों में 100 से कम संक्रमित दर्ज किए गए हैं।
विज्ञापन


मुख्य चुनाव अधिकारी भी संक्रमित
विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटे पंजाब के मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ. एस. करुणा राजू भी रविवार को संक्रमित हो गए हैं। उन्होंने खुद इसकी पुष्टि की है। इससे पहले शनिवार को पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की पत्नी और बेटे सहित परिवार के तीन सदस्यों में संक्रमण की पुष्टि हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें