फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना : 24 घंटे में 615 की जांच, 36 नए संक्रमित मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। शहर में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या भले ही कम आ रही हो लेकिन संक्रमण दर छह प्रतिशत के करीब बनी हुई है। बुधवार को शहर में 24 घंटे में 36 नए मरीज मिले। हालांकि स्वास्थ्य विभाग की ओर से कम ही जांचें की गईं। प्रतिदिन जहां एक हजार से ज्यादा मरीजों की जांच होती थी, वहीं पिछले 24 घंटे में विभाग ने महज 615 लोगों की जांच की। चिंता की बात यह भी है कि भर्ती मरीजों की संख्या बढ़कर 26 हो गई है। इसमें 23 मरीज ऑक्सीजन पर और तीन वेंटिलेटर पर हैं। कुछ दिन पहले तक वेंटिलेटर पर मात्र एक मरीज था, वहीं ऑक्सीजन बेड पर 18 मरीज थे।
विज्ञापन

संक्रमित मरीजों में 18 पुरुष और 18 महिलाएं शामिल हैं। राहत की बात यह रही कि 22 मरीज ठीक होकर घर लौटे। लोगों की बढ़ती लापरवाही को लेकर प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग एडवाइजरी जारी कर चुका है, लेकिन लोग बाज नहीं आ रहे हैं। मास्क और शारीरिक दूरी का पालन कहीं नजर नहीं आ रहा है। शहर में सक्रिय मरीजों की संख्या 387 हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें