हरियाणा भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष ने बिहार में लालू-नीतिश और कांग्रेस के गठबंधन को बलात्कारियों, भ्रष्टाचारियों का गठबंधन बताया। पूर्व प्रदेशाध्यक्ष गणेशीलाल विजय संकल्प यात्रा के टोहाना पहुंचने पर संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कुलदीप बिश्नोई पर निशाना साधते हुए कहा कि राष्ट्र धर्म निभाओ मित्र धर्म नहीं। मित्र धर्म निभाओगे तो हरियाणा के इस रण में अकेले रहे जाओगे और कर्ण की तरह मारे जाओगे। उन्होंने केजरीवाल पर लोकसभा चुनाव में मोदी को रोकने के लिए अमेरिका से 4 हजार करोड़ रुपये लेने का भी आरोप लगाया।