फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाराजगी: दिल्ली में संविदा कर्मियों का प्रदर्शन, पंजाब सरकार के खिलाफ कांग्रेस कार्यालय के सामने धरना

Wed, 01 Sep 2021 04:41 PM IST
ajay kumar एएनआई, चंडीगढ़

सार

नियमित न करने से खफा पंजाब के संविदा कर्मियों ने दिल्ली में स्थित कांग्रेस कार्यालय के बाहर धरना दिया। कर्मियों ने पंजाब सरकार के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन किया और सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया। उधर, छह सितंबर से प्रदेश में बसों का चक्काजाम होगा। ऐसे में आम लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। 
विज्ञापन
दिल्ली में प्रदर्शन करते पंजाब के संविदा कर्मी - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के संविदा कर्मचारियों ने बुधवार को दिल्ली में एआईसीसी कार्यालय के सामने पंजाब सरकार के खिलाफ धरना दिया। ये कर्मचारी स्थायी न करने की वजह से खफा हैं। अमृतसर के संविदाकर्मी विकास ने कहा कि कांग्रेस ने 2017 के चुनावी घोषणा पत्र में हमसे वादा किया था कि पहली कैबिनेट बैठक में संविदा कर्मियों को नियमित किया जाएगा लेकिन अब तक कुछ भी नहीं किया गया है।

विज्ञापन


छह सितंबर से बसों का चक्काजाम
उधर, संविदा कर्मचारियों ने नियमित करने की मांग न माने जाने पर छह सितंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का पहले ही फैसला ले लिया है। ऐसे में आने वाले दिनों में राज्य में लोगों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। संविदा कर्मी छह सितंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल करेंगे।हड़ताल पर जाने का मतलब यह होगा कि राज्य में पंजाब रोडवेज, पनबस, पेप्सू रोड ट्रांसपोर्ट कारपोरेशन (पीआरटीसी) की सभी बसों का संचालन बंद कर दिया जाएगा। 

मुख्यमंत्री आवास भी घेरेंगे कर्मचारी
मुलाजिम सात सितंबर से मुख्यमंत्री के आवास के समक्ष पक्का मोर्चा लगाएंगे। सत्र के पहले दिन विधानसभा का घेराव करेंगे। कांट्रेक्ट मुलाजिम नेता जसबीर सिंह और गुरप्रीत सिंह ने बताया कि सरकार ने मुलाजिमों की मांग नहीं मानी हैं। इसी वजह से राज्य में सरकारी बसों का परिचालन बंद होगा। इस सारी अव्यवस्था की जिम्मेदारी पंजाब सरकार की होगी। उनकी मांग है कि सरकार कांट्रेक्ट मुलाजिमों को तुरंत पक्का करें, छोटे केसों में बर्खास्त मुलाजिमों को बहाल करें और सरकारी बेड़े में 10,000 नई बसों को शामिल करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें