फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांट्रैक्ट कंप्यूटर टीचर्स की मीटिंग 20 को

Sun, 19 Jan 2014 03:34 PM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के सरकारी स्कूलों में कई सालों से नियुक्ति कांट्रैक्ट कंप्यूटर टीचर्स अपनी मांगों को लेकर फिर से एकजुट होने की तैयारी में जुट गए हैं।
विज्ञापन


8 जनवरी को कंप्यूटर टीचर्स के 16 दिनों तक चले विरोध प्रदर्शन के बाद शिक्षा विभाग ने वेतन में बढ़ोतरी, विंटर ब्रेक की सैलरी देने का वादा किया था।

साथ ही डीपीआई(स्कूल) की ओर से एक हफ्ते के भीतर सभी कंप्यूटर टीचर्स को रेगुलर किए जाने संबंधी मामले की फाइल आला अधिकारियों को भेजने का आश्वासन मिला था, लेकिन 10 दिन बीतने के बाद भी इस मामले पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

चंडीगढ़ कंप्यूटर टीचर्स यूनियन प्रधान पूनम ने बताया कि सोमवार दोपहर बाद 3 बजे सेक्टर-20 मस्जिद ग्राउंड में 200 के करीब कंप्यूटर टीचर्स और डॉटा एंट्री आप्रेटर भविष्य की रणनीति को लेकर मंथन करेंगे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वह पिछले एक हफ्ते में कई बार अधिकारियों को उनका वादा याद दिला चुके हैं, लेकिन उनके मामले की फाइल अभी तक डीपीआई (स्कूल) दफ्तर से आगे नहीं निकल सकी है।
विज्ञापन


यूटी कैडर एजुकेशनल इंपलाइज यूनियन भी कांट्रैक्ट कंप्यूटर टीचर्स का समर्थन कर रहा है। प्रधान स्वर्ण सिंह कंबोज ने कहा कि सोमवार को शिक्षा विभाग के अधिकारियों से फिर से इस मामले में बातचीत की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें