फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ के एंट्री प्वाइंट के पास प्लाट चाहिए तो तैयार रहें

Sun, 19 Jan 2014 03:31 PM IST
अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के एंट्री प्वाइंट पर घर बनाने का सपना देख रहे लोगों की उम्मीद जल्दी ही हकीकत में बदलेंगी। गमाडा ने चंडीगढ़ से सटे सेक्टर-65 में गोल्फ क्लब के पास रेजिडेंशियल प्लॉट देना का फैसला किया है।
विज्ञापन


स्कीम में कुल 48 प्लॉट आवंटित किए जाएंगे। जिसमें लोगों को लिफाफा बंद बोलियों के लिए जरिए आवेदन करना होगा।

गमाडा से मिली जानकारी के मुताबिक प्लॉटों की साइट्स की निशानदेही कर ली गई हैं। साथ ही प्लॉटों के नक्शे तैयार करने की कार्रवाई चल रही है।

इस दौरान 190 वर्ग गज से लेकर 415 वर्ग गज तक के विभिन्न साइज के प्लॉट निकाले जाएंगे। प्लॉटों का रिजर्व प्राइज 54000 रुपये प्रति वर्ग गज रखा गया है। गमाडा द्वारा स्कीम 25 जनवरी को लांच की जाएगी। इसके बाद लोगों को आवेदन करने के लिए एक महीने का समय दिया जाएगा।

स्कीम के लिए गमाडा विभिन्न बैकों से टाइअप कर रहा है। जहां पर लोग स्कीम संबंधी ब्रॉशर खरीद पाएंगे। गमाडा अधिकारियों की मानें तो प्लॉटों की लोकेशन काफी बढ़िया है। प्लॉटों के साथ ही गोल्फ क्लब एवं मोहाली क्लब हैं।
विज्ञापन


इसके अलावा प्लॉटों के बाहरी साइड से चंडीगढ़ के लिए सड़क दो सौ फुट चौड़ी की जा रही है। नई सब्जी मंडी, ब्लाक मार्केट, आईआईएसईआर, इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस, नाइपर, पीसीए स्टेडियम, पीएसईबी, फोर्टिस अस्पताल भी कुछ ही दूरी पर स्थित है।

अब तक का सबसे ऊंचा रिवर्ज प्राइज
गमाडा इस स्कीम में अब तक का सबसे ऊंचा रिजर्व प्राइज रखने जा रहा है। एयरोसिटी में रिजर्व प्राइज 12500 रुपये प्रति गज था। इको सिटी में यह 15000 हजार के प्रति वर्ग गज था।

जबकि अब सीधा 54000 हजार रुपये प्रति वर्ग गज तय किया गया है। गमाडा को उम्मीद है कि प्लॉटों की लोकेशन बढ़िया होने के चलते लोग पैसे लगाने से पीछे नहीं हटेंगे।

कहा कहते हैं गमाडा अधिकारी
गमाडा के ईओ संजीव कुमार ने बताया कि स्कीम 25 जनवरी को लांच की जाएगी। प्लॉटों की लोकेशन काफी बढ़िया है। ऐसे में उन्हें उम्मीद है कि स्कीम पूरी तरह हिट होगी।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें