फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: जेल में नशीले पदार्थ सप्लाई करने वाला कांस्टेबल काबू

Sat, 13 Apr 2024 07:53 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


अमृतसर। केंद्रीय जेल अमृतसर में बंद कैदियों को नशीले पदार्थ सप्लाई करने वाले कांस्टेबल को पुलिस ने गिरफ्तार किया गया है। जेल की सुरक्षा के लिए पांच आईआरबी के जवानों को तैनात किया गया है।
विज्ञापन

कांस्टेबल मंगत सिंह भी जेल में तैनात है। सहायक सुपरिंटेंडेंट साहिब सिंह के अनुसार मंगत सिंह जब ड्यूटी पर पहुंचा तो उस पर शक हुआ। पहले भी आरोपी संबंधी जेल में कैदियों को कथित नशीले पदार्थ सप्लाई करने की शिकायतें मिली थी जिसकी जांच विभाग की ओर से की जा रही है। शनिवार को मैन गेट पर शक के आधार पर उसकी तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उससे 50 ग्राम हेरोइन बरामद की गई है, जो कांस्टेबल ने जेल के अंदर किसी कैदी को सप्लाई करनी थी। कांस्टेबल मंगत सिंह ग्रीन सिटी नारायणगढ़ का रहने वाला है। उसे तुरंत गिरफ्तार कर पुलिस के हवाले किया गया है। थाना इस्लामाबाद में केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें