फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस वापस लाएगी ‘सिटी ब्यूटीफुल’ का वैभव : पवन बंसल

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन बंसल ने सोमवार को सेक्टर्र- 32 में कांग्रेस प्रत्याशी बलविंदर कौर के पक्ष में रैली कर भाजपा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा ने सभी क्षेत्रों में चंडीगढ़ का दर्जा गिरा दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस नगर के पुराने वैभव को वापस लाने का काम करेगी।
विज्ञापन

बंसल ने कहा कि सफाई, आरोग्यता एवं स्वच्छता के मामले में चंडीगढ़ का नंबर वन दर्जा वापस लाया जाएगा। बंसल ने यह घोषणा की कि सड़कों को छह माह के भीतर गड्ढों से मुक्त बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा झूठे दावे कर रही है। रैली को एआईसीसी के महासचिव हरीश चौधरी के अलावा कांग्रेस के नेताओं में मनप्रीत बादल, राजकुमार वेरका, फतेह जंग बाजवा, मोहिंदर सिंह केपी ने भी संबोधन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें