फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: कांग्रेस ने जंतर-मंतर लाठीचार्ज के खिलाफ किया प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन


चंडीगढ़। जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने बुधवार को सेक्टर-17 प्लाजा में प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला फूंककर उनके इस्तीफे की मांग की। प्रदर्शन के दौरान केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एचएस लक्की ने कहा कि देश का युवा अपने भविष्य की सुरक्षा के लिए सड़कों पर उतरने को मजबूर है। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले कुछ वर्षों में देशभर में बड़ी संख्या में भर्ती और प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक हुए हैं, जिससे लाखों युवाओं का भविष्य प्रभावित हुआ है।
विज्ञापन

लक्की ने कहा कि पेपर लीक की घटनाओं ने शिक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने जंतर-मंतर पर छात्रों के साथ हुई कार्रवाई को लोकतांत्रिक अधिकारों का उल्लंघन बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे छात्रों के साथ बल प्रयोग किया।
विज्ञापन

कांग्रेस नेताओं ने पेपर लीक के सभी मामलों की निष्पक्ष जांच, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए मजबूत व्यवस्था लागू करने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि युवाओं की आवाज को दबाने के बजाय सरकार को उनकी समस्याओं का समाधान करना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें