फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: स्पेन में चंडीगढ़ के हेरिटेज फर्नीचर की नीलामी रुकी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। चंडीगढ़ की धरोहर संरक्षण की दिशा में प्रशासन को बड़ी सफलता मिली है। स्पेन के बार्सिलोना में 22 जुलाई को प्रस्तावित चंडीगढ़ की विरासत से जुड़े हेरिटेज फर्नीचर की नीलामी प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद रोक दी गई है। विदेश मंत्रालय और स्पेन स्थित भारतीय दूतावास की सक्रिय पहल के चलते संबंधित फर्नीचर को नीलामी प्रक्रिया से हटा लिया गया है। प्रशासन ने इसे शहर की ऐतिहासिक विरासत को सुरक्षित रखने की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया है।
विज्ञापन

प्रशासन के अनुसार पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया के निर्देश तथा मुख्य सचिव एच. राजेश प्रसाद के मार्गदर्शन में संस्कृति सचिव डॉ. सैयद आबिद रशीद शाह ने मामले का संज्ञान लेते हुए तत्काल भारत सरकार के विदेश मंत्रालय से संपर्क किया। मंत्रालय को भेजे गए पत्र में नीलामी रोकने और धरोहर संपत्ति की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कूटनीतिक हस्तक्षेप की मांग की गई थी। विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को प्रशासन को सूचित किया कि स्पेन स्थित भारतीय दूतावास ने संबंधित अधिकारियों से संपर्क कर चंडीगढ़ के हेरिटेज फर्नीचर को प्रस्तावित नीलामी सूची से हटवा दिया है। प्रशासन ने इसे समय रहते उठाया गया प्रभावी कदम बताया।

अब क्या करेगा प्रशासन
प्रशासन अब इस हेरिटेज फर्नीचर के स्वामित्व, मूल स्रोत और इसे भारत से बाहर ले जाने की पूरी प्रक्रिया की जांच करेगा। साथ ही फर्नीचर को भारत वापस लाने (रिपैट्रिएशन) के लिए कानूनी, प्रशासनिक और कूटनीतिक स्तर पर कार्रवाई आगे बढ़ाई जाएगी। प्रशासन का कहना है कि शहर की ऐतिहासिक और वास्तु विरासत की सुरक्षा के लिए भविष्य में भी ऐसे मामलों में त्वरित और सख्त कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें