फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तंवर ने टिकट के दावेदारों पर खोले राज

Wed, 20 Aug 2014 05:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा प्रदेश कांग्रेस के प्रधान अशोक तंवर ने पंचकूला में चुनावी यात्रा के दौरान कहा कि पंचकूला विधानसभा सीट से युवा या महिला प्रत्याशी को भी मौका दिया जा सकता है। हालांकि, इस बारे में हाईकमान का ही अंतिम फैसला होगा।
विज्ञापन


तंवर ने कहा कि पार्टी की प्राथमिकता है कि ऐसे स्थानीय प्रत्याशी को चुनाव मैदान में उतारा जाए, जिनके जीतने की अधिक उम्मीद हो। इसके लिए पार्टी की ओर से तय मानकों पर परखा जाएगा। इसके बाद ही कोई निर्णय लिया जाएगा। इसके अलावा आवेदकों की निष्ठा और समर्पण का भी ध्यान रखा जाएगा।

उन्होंने प्रदेश भर की 90 सीटों के लिए टिकट की घोषणा के बारे में कहा कि सितंबर के पहले सप्ताह तक इस पर फैसला लिया जा सकता है, लेकिन चुनाव आचार संहिता लागू होने के मद्देनजर इसमें बदलाव भी हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चुनाव बाद मुख्यमंत्री पर फैसला

तंवर से जब चुनाव के बाद मुख्यमंत्री के फैसले के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा चुनाव के बाद ही इस संबंध में फैसला लेती है। विधायक एवं जनता जिसे चाहेगी, वही मुख्यमंत्री बनेगा।

मैं तो छोटा सा कार्यकर्त्ता हूं और मेरा काम 90 सीटों पर अच्छे उम्मीदवारों को आगे लेकर आना है। इस अवसर पर तंवर के साथ विधायक डीके बंसल, पूर्व विधायक सतविंद्र राणा, मेयर उपिंद्र आहलुवालिया, एसवी फोरम फार कॉमन कॉज के चेयरमैन विनोद बगई, नगर परिषद के पूर्व प्रधान तरुण भंडारी, रविंद्र रावल, भावना गुप्ता, चांदवीर हुड्डा, रंजीता मेहता, मनवीर कौर गिल, ओमवती पुनिया, संतोष शर्मा, युवा नेता विजेंद्र गिल भी मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें