फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh: कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने खुफिया एजेंसियों के लिए कानूनी ढांचे की फिर से उठाई मांग, बोले...

सार

कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने हमारी खुफिया एजेंसियों को कानूनी रूप से स्थापित किया जाए और उन पर संसदीय निगरानी की मजबूत व्यवस्था हो। यह भारत के हित में होगा।

विज्ञापन
कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने एक बार फिर से देश की खुफिया एजेंसियों के लिए कानूनी ढांचा और संसदीय निगरानी स्थापित करने पर जोर दिया है। तिवारी ने कहा कि उन्होंने पहली बार 2011 के बजट सत्र में एक निजी सदस्य का विधेयक पेश किया था, जिसमें खुफिया एजेंसियों को कानूनी आधार पर स्थापित करने और उनके लिए संसदीय निगरानी का प्रावधान करने का प्रस्ताव था। हालांकि, उनके मंत्री बनने के बाद वह विधेयक समाप्त हो गया।

2021 के संसद के शीतकालीन सत्र में उन्होंने इस विधेयक को अपडेट कर फिर से पेश किया, लेकिन यह भी जून 2024 में लोकसभा के भंग होने के कारण समाप्त हो गया। तिवारी ने बताया कि अगस्त 2024 में वर्तमान लोकसभा के मानसून सत्र के दौरान उन्होंने इसे तीसरी बार पेश किया है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यह समय की आवश्यकता है कि हमारी खुफिया एजेंसियों को कानूनी रूप से स्थापित किया जाए और उन पर संसदीय निगरानी की मजबूत व्यवस्था हो। अगर यह विधेयक जल्द से जल्द पारित होता है, तो यह भारत के हित में होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें