फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब: आदमपुर से कांग्रेस विधायक सुखविंदर सिंह कोटली सड़क हादसे में घायल, अस्पताल में भर्ती

Wed, 11 May 2022 09:17 AM IST
शाहरुख खान संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)

सार

बुधवार की सुबह आदमपुर के विधायक सुखविंदर सिंह कोटली का नवांशहर के कसवा बहराम के पास हादसा हुआ। हादसे के बाद उन्हें जालंधर ले जाया गया है। वहां पर उनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
हादसे में घायल विधायक सुखविंदर सिंह कोटली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आदमपुर हलके के विधायक सुखविंदर सिंह कोटली मंगलवार शाम सात बजे एक सड़क हादसे में घायल हो गए। उन्हें रामामंडी के जोहल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। उनकी पसलियां टूट गई हैं जबकि टांग में फ्रैक्चर है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, कांग्रेस विधायक सुखविंदर सिंह कोटली अपनी कार में चंडीगढ़ से जालंधर जा रहे थे। बहराम फगवाड़ा रोड पर गांव ढाहां क्लेरां के पास उनकी कार के सामने एक बाइक सवार आ गया। उसे बचाने के चक्कर में कार डिवाइडर से जा टकराई। अचानक हुए हादसे में कोटली, उनके पीए मनदीप व गनमैन घायल हो गए। सुखविंदर सिंह कोटली की टांग में फ्रैक्चर आ गया और उनकी पसलियां टूट गईं। लोगों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे के बाद उनके परिजन भी अस्पताल पहुंच चुके थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें